-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Case Registered Against Youtuber Dhruv Rathee In Maharashtra
महाराष्ट्र में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ मामला दर्ज, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की बेटी पर किया फेक पोस्ट
- Written By: शुभम सोनडवले
यूट्यूबर ध्रुव राठी के एक 'पैरोडी' (मिलते-जुलते नाम वाले) अकाउंट से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी को लेकर एक फर्जी पोस्ट किया गया। इस मामले में महाराष्ट्र की साइबर पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने राठी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं और आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

यूट्यूबर ध्रुव राठी (फोटो: सोशल मीडिया)
मुंबई. यूट्यूबर ध्रुव राठी के एक ‘पैरोडी’ (मिलते-जुलते नाम वाले) अकाउंट से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी को लेकर एक फर्जी पोस्ट किया गया। इस मामले में महाराष्ट्र की साइबर पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने राठी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं और आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
राज्य के साइबर विभाग के अनुसार, ध्रुव राठी नाम वाले अकाउंट से दावा किया गया था कि बिरला की बेटी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा दिए बिना ही उसे पास कर लिया है। हालांकि, ‘एक्स’ अकाउंट के परिचय में लिखा है, “यह एक प्रशंसक और पैरोडी अकाउंट है और इसका ध्रुव राठी के मूल अकाउंट से कोई संबंध नहीं है। किसी की नकल नहीं की जा रही है। यह अकाउंट पैरोडी है।”
मामले की जांच कर रही पुलिस
अधिकारी ने बताया कि बिरला के एक रिश्तेदार की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राठी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं और आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। जब यह बताया गया कि कथित फर्जी संदेश राठी ने नहीं किया बल्कि एक ‘पैरोडी’ अकाउंट से पोस्ट किया गया, तो अधिकारी ने कहा, “हम मामले की जांच कर रहे हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
Orry vs Dhruv Rathee: ‘उसने मेरी तस्वीर का इस्तेमाल किया’, ध्रुव राठी पर बरसे ओरी, फोटो विवाद पर गरमाया मामला
कोई ध्रुव राठी का दोस्त… तो कोई IIT कानपुर का स्टूटेंड, जानिए कौन है कॉकरोच जनता पार्टी के तीन प्रवक्ता?
ध्रुव राठी ने जाह्नवी कपूर विवाद पर तोड़ी चुप्पी: बांग्लादेशी हिंदू वाली पोस्ट के आरोप पर दी सफाई
बांग्लादेशी हिंदुओं पर कब बोलेगा ध्रुव राठी? देवोलीना भट्टाचार्जी ने पूछा सवाल
मैं माफी मांगता हूं
पैरोडी अकाउंट से शनिवार को एक और पोस्ट की गई, जिसमें लिखा है, “महाराष्ट्र साइबर विभाग के निर्देश पर मैंने अंजलि बिरला के बारे में अपने सभी पोस्ट और टिप्पणियां हटा दी हैं, मैं माफी मांगता हूं क्योंकि मुझे तथ्यों के बारे में पता नहीं था और मैंने किसी और के ट्वीट की नकल करके इसे साझा किया।”
As directed by @MahaCyber1, I have deleted all my posts and comments on Anjali Birla, I will like to apologize as I was unaware about the facts and copied someone else’ tweets and shared it.
🙏🙏 pic.twitter.com/Lbr3c9oGZV — Dhruv Rathee (Parody) (@dhruvrahtee) July 13, 2024
कौन है ध्रुव राठी
ध्रुव राठी एक लोकप्रिय यूट्यूबर है। जिनके यूट्यूब समेत सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स है। वह यूट्यूब पर एक्सप्लेनर वीडियो पोस्ट करते हैं। उनके वीडियो कंटेंट को बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी पसंद करते हैं। वह अपने वीडियो में कोई भी विशन पर वहीं, वह नरेंद्र मोदी की नीतियों और फैसलों को लेकर आलोचना करते रहते हैं। हालही में उन्होंने भारत की तुलना नार्थ कोरिया से की थी। उन्होंने होने वीडियो में कहा था कि देश मोदी राज में देश तानाशाही की ओर बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने भाजपा के खिलाफ कई वीडियो भी बनाए हैं। वह हमेशा अपने वीडियो में बेबाकी से अपनी बात रखते हैं।
ध्रुव राठी का जन्म हरियाणा के रोहतक में हुआ था। उन्होंने दिल्ली से स्कूली पढ़ाई की है। इसके बाद वह आगे की शिक्षा के लिए जर्मनी गए, जहां उन्होंने इंजीनियरिंग की पढाई की और वही बस गए।
Case registered against youtuber dhruv rathee in maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कांग्रेस ने दलित नेता राजेंद्र पाल गौतम को बनाया UP का प्रभारी, मायावती से की थी सीक्रेट मीटिंग
Jun 26, 2026 | 08:14 PM‘छम्मा छम्मा’ करने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थीं उर्मिला मातोंडकर, राजकुमार संतोषी की बात ने बदल दिया फैसला
Jun 26, 2026 | 08:06 PMशस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण के बदले नियम, रसूखदारों की बढ़ी मुश्किलें; जमीन कब्जे के मामलों पर होगी सीधी कार्रवाई
Jun 26, 2026 | 08:06 PM51 पर 4 विकेट गंवाने के बाद आयरलैंड ने भारत को दिया 183 रन का टारगेट, टकर-डेलानी ने पलटा मैच
Jun 26, 2026 | 08:03 PM“आप टॉपर हैं, इंटेलिजेंट हैं, मोबाइल से पढ़कर जवाब न दें”, मुख्य सचिव की इंदौर कलेक्टर् को कांफ्रेंस में दो टूक
Jun 26, 2026 | 07:54 PMओलंपिक दिवस पर HCL फाउंडेशन-नागपुर मनपा में एमओयू, ‘स्पोर्ट्स फॉर चेंज’ पहल के तहत खेलों को मिलेगा बढ़ावा
Jun 26, 2026 | 07:53 PMबीजिंग की सबसे ऊंची इमारत से टकराकर प्लेन के उड़े परखच्चे, मंजर देख सहम गए लोग, देखें खौफनाक VIDEO
Jun 26, 2026 | 07:52 PMवीडियो गैलरी

होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM














