C-DAC Recruitment 2026: सी-डैक में प्रोजेक्ट इंजीनियर सहित 45 पदों पर निकली सरकारी भर्ती, ऐसे करें अप्लाई
C-DAC मुंबई ने प्रोजेक्ट इंजीनियर सहित 45 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। बीई/बीटेक और पोस्ट-ग्रेजुएट उम्मीदवार 20 जून तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- Written By: आकाश मसने
C-DAC में प्रोजेक्ट इंजीनियर सहित 45 पदों पर निकली सरकारी भर्ती (डिजाइन फोटो)
C-DAC Mumbai Vacancy: तकनीकी क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। उन्नत कंप्यूटिंग विकास केंद्र (C-DAC), मुंबई ने विभिन्न डोमेन के लिए संविदा के आधार पर प्रोजेक्ट इंजीनियर सहित कई अन्य पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उन्नत कंप्यूटिंग विकास केंद्र (C-DAC) मुंबई ने संविदा आधार पर प्रोजेक्ट इंजीनियर सहित अलग-अलग कुल 45 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।
C-DAC में किन पदों पर होगी भर्ती
सी-डैक द्वारा जारी इस नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 45 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
सम्बंधित ख़बरें
युवाओं को कमजोर समझने वाले सुन लें…, CJP प्रोटेस्ट के सपोर्ट में गरजे उद्धव ठाकरे, मोदी सरकार को दी चेतावनी
JEE Advanced 2026: 75% अंक नहीं होने पर भी JoSAA काउंसलिंग में ले सकेंगे हिस्सा, IIT Roorkee ने दी राहत
भंडारा में 44 किसान आत्महत्या मामलों में सिर्फ 14 परिवारों को मिली सहायता, 30 अयोग्य घोषित
रिद्धपुर बस स्टैंड भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, तहसीलदार ने जारी किया नोटिस
- प्रोजेक्ट इंजीनियर: 31 पद
- सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर: 08 पद
- सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर/मॉड्यूल लीडर: 06 पद
इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 1 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 जून तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे सी-डैक के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय 20 जून की शाम 6 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
C-DAC में आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव
C-DAC भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से BE/बीटेक, ME/एमटेक या इसके बराबर की डिग्री, जिसमें 60 प्रतिशत या इसके बराबर CGPA हो या साइंस/कंप्यूटर एप्लीकेशन या संबंधित क्षेत्र में पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री, जिसमें 60 प्रतिशत या इसके बराबर CGPA हो या संबंधित विषय में पीएचडी होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास पद अनुसार प्रासंगिक क्षेत्र में निर्धारित 1 से 10 वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।
आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को आयु सीमी में छूट
इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले आवेदकों की अधिकतम आयु पद अनुसार 40 से 45 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में 4080 करोड़ का मेगा निवेश, फडणवीस सरकार ने किए 2 MoU पर हस्ताक्षर, पैदा होंगे 4750 नए रोजगार
योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक रिकॉर्ड और अन्य मापदंडों के आधार पर प्रारंभिक जांच, लिखित परीक्षा/इंटरव्यू, मेरिट सूची आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सीटीसी 6.50 से 10 लाख रुपए प्रति वर्ष होगी। कैंडिडेट्स को सुचित किया गया है उनको इंटरव्यू की तारीख, समय और केंद्र की सूचना केवल ईमेल के माध्यम से दी जाएगी।
