- Hindi News »
- Maharashtra »
- Businessman Found Dead In Pune Hotel And Mundhwa Murder Report
गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद होटल में मिला कारोबारी का शव, पुणे के स्वारगेट में मचा हड़कंप
- Written By: अनिल सिंह
Pune Crime News Businessman Suicide Murder: पुणे के स्वारगेट में कारोबारी अशोक जैन का शव होटल में मिला। दूसरी तरफ मुंढवा में महिला ड्राइवर की हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार।

स्वारगेट से गायब हुए व्यवसायी अशोक जैन की आप्टे रोड होटल में मौत (फोटो क्रेडिट-X)
Pune Crime News: पुणे के स्वारगेट और दक्कन इलाके में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक प्रतिष्ठित व्यवसायी का शव होटल के कमरे में पाया गया। अशोक जैन शुक्रवार को अपने घर से निकले थे, लेकिन जब वे काफी देर तक वापस नहीं लौटे और उनका फोन नहीं लगा, तो चिंतित परिजनों ने स्वारगेट पुलिस स्टेशन में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी, तभी शनिवार दोपहर आप्टे रोड स्थित एक होटल से पुलिस को सूचना मिली।
होटल स्टाफ ने पुलिस को बताया कि कमरे के भीतर से कोई जवाब नहीं मिल रहा है और दरवाजा अंदर से बंद है। जब पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा खोला गया, तो अशोक जैन मृत अवस्था में मिले। कमरे की स्थिति और वहां मिले उल्टी के निशानों को देखकर पुलिस को संदेह है कि उन्होंने जहर खाकर आत्महत्या की है। मौके से बरामद सुसाइड नोट की जांच की जा रही है ताकि उनके इस आत्मघाती कदम के पीछे की असली वजह का पता चल सके।
डेक्कन पुलिस कर रही है मामले की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही डेक्कन पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए ससून अस्पताल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुसाइड नोट में लिखी बातों और पारिवारिक पृष्ठभूमि की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। फिलहाल आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश जारी है। व्यवसायी की अचानक मौत से पुणे के व्यापारी वर्ग में शोक की लहर है।
सम्बंधित ख़बरें
संपत्ति के लालच में पिता का कत्ल; बचाने आई बहन पर भी किया हमला, छत्रपति संभाजीनगर की खौफनाक वारदात
हजारों छात्रों के हुजूम से थर्राया पुणे: NEET धांधली के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी का महाविस्फोट, देखें VIDEO
‘नमस्कार, कसं काय पुणे!’ सोनम वांगचुक का मराठी अंदाज; पेपर लीक के खिलाफ SPPU में कॉकरोच जनता पार्टी तैयार
वर्धा पुलिस का बड़ा एक्शन: ‘वॉश आउट’ और ‘ऑल आउट’ अभियान में पकड़ी 20 करोड़ से अधिक की अवैध शराब और ड्रग्स
ये भी पढ़ें- अर्थव्यवस्था अंदर से खोखली, युद्ध तो बस बहाना; राज ठाकरे ने खोला पीएम मोदी की अपील का ‘कच्चा चिट्ठा’
मुंढवा में महिला की गला घोंटकर हत्या
इसी बीच, पुणे के मुंढवा इलाके से एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक ब्यूटी पार्लर की ड्राइवर अफ़रीन सलीम पठान की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में बीड निवासी गोरखनाथ शिंदे को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि आफरीन और गोरखनाथ के बीच 1 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद था।
वित्तीय विवाद बना हत्या का कारण
आरोपी गोरखनाथ शिंदे ने पुणे पुलिस के सामने कबूल किया कि आफरीन उससे और पैसों की मांग कर रही थी और पैसे न देने पर परिवार को सब बताने की धमकी दे रही थी। इसी गुस्से में आकर उसने खराड़ी बाईपास के पास आफरीन का गला घोंट दिया और शव को मुंढवा के कचरा डिपो के पास फेंक कर फरार हो गया। पुणे क्राइम ब्रांच ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी को धर दबोचा।
Businessman found dead in pune hotel and mundhwa murder report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Actress Padmini Birthday: सिनेमा की स्टार, देश की सच्ची बेटी… भारत-चीन युद्ध में पद्मिनी का अहम योगदान
Jun 12, 2026 | 07:07 AMओमान तट पर अमेरिकी हमले में इंजीनियर सुरेश समेत 3 भारतीय सेलर्स की मौत, परिवारों में मचा कोहराम
Jun 12, 2026 | 07:07 AMनाग नदी प्रदूषण पर हाई कोर्ट सख्त; मनपा की लापरवाही पर लिया संज्ञान, गोसीखुर्द बांध के पानी पर जताई चिंता
Jun 12, 2026 | 07:04 AMफिरोजाबाद में शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, मोहन भागवत के कोच पर फेंके गए पत्थर! बाल-बाल बचे RSS प्रमुख
Jun 12, 2026 | 07:04 AM1,983 गांवों के सर्वे में खुलासा, यवतमाल के 14 जलस्रोत प्रदूषण के उच्च खतरे में
Jun 12, 2026 | 06:59 AMदिल्ली में 10 दिनों के अंदर दूसरा बड़ा अग्निकांड, अब तुगलकाबाद में लगी भीषण आग, 3 की लोगों की जलकर मौत- VIDEO
Jun 12, 2026 | 06:56 AMखत्म होगी US-ईरान जंग! ट्रंप का बड़ा ऐलान- इस वीकेंड यूरोप में होगी ऐतिहासिक डील, खुलेगा हॉर्मुज का रास्ता
Jun 12, 2026 | 06:43 AMवीडियो गैलरी

काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM
हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM














