फिर बिगड़े शिंदे के विधायक के बोल, गायकवाड़ बोले- आपने 2 हजार में बेचा अपना वोट
शिवसेना के विधायक की संजय गायकवाड़ की जुबान एक बार फिर से फिसल गई है। एक सम्मान समारोह में विधायक संजय गायकवाड भड़क गए और उन्होंने मतदाताओं को अपशब्द कहे। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल...
- Written By: आकाश मसने
शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ (सोर्स: सोशल मीडिया)
बुलढाणा: विधानसभा चुनाव में मिली रिकॉर्ड जीत से राज्य की सत्तारूढ़ महायुति के नेताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लेकिन महायुति के कुछ अति उत्साही नेता इस जनादेश को मनमानी का लाइसेंस मानने लगे हैं। उपमख्यमंत्री एकनाथ की शिवसेना के ऐसे ही एक नेता ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। एक बैठक में बोलने के दौरान शिंदे की शिवसेना के विधायक की संजय गायकवाड़ की जुबान फिसल गई है। उन्होंने उपस्थित जनता को फटकारते हुए दो-दो हजार रुपए में वोट बेचने का आरोप लगाया और अपशब्द भी कहे।
एक सम्मान समारोह में विधायक संजय गायकवाड भड़क गए। उन्होंने लोगों से कहा कि तुम सब को बस शराब, मटन, पांच सौ रुपए चाहिए, दो हजार में दो बिकते हो। इसके अलावा उन्होंने अपशब्द भी कहे। इससे संबंधित वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गायकवाड़ के इस बयान के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।
कम वाेटों से जीते हैं गायकवाड़
संजय गायकवाड़ ने शिवसेना शिंदे गुट के टिकट पर बुलढाणा निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ा था। शिवसेना (यूबीटी) ने जयश्री शेल्के को उनके खिलाफ उम्मीदवार बनाया था। चुनाव में शेल्के ने गायकवाड़ को कड़ी चुनौती दी थी। शेल्के को 90 हजार 819 वोट मिले। संजय गायकवाड को 91 हजार 660 वोट मिले। इस तरह वे महज 841 वोटों से जीत पाए थे। जीतने के लिए संघर्ष करना पड़ा था। इसलिए मतदाताओं पर उनका गुस्सा फूट पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
विट्ठल महाआरती पर शिवसेना-BJP के बीच सियासी विवाद का समाधान, MBMC ने जारी किया अलग-अलग समय पर पूजा का शेड्यूल
जनप्रतिनिधि का काम सेवा करना है हिंसा करना नहीं, जेल में ही रहेंगे शिवसेना पार्षद रमेश महात्रे, कोर्ट की फटकार
Buldhana News: पंढरपुर जा रहे 1506 श्रद्धालुओं का खामगांव में स्वागत, विट्ठल दर्शन एक्सप्रेस रवाना
Buldhana News: खामगांव-जालना ब्रॉड गेज रेल परियोजना के लिए 54 गांवों की जमीन होगी अधिग्रहित
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
पहले भी दिया था विवादित बयान
शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ ने इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि जिस पिछड़ा वर्ग की बदौलत कांग्रेस 70 साल सत्ता में रही अब उसी पिछड़े वर्ग के 70 करोड़ लोगों की जिंदगी बर्बाद करने की योजना कांग्रेस ने बनाई है। ये उस समाज को खत्म करने पर तुले हैं। आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस की आलोचना के दौरान गायकवाड़ ने राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की थी।
