Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Pahalgam Terror Attack: होटल मालिक बना फरिश्ता, बाल-बाल बचा बुलढाणा का परिवार, स्टाफ ने जाने से रोका

Pahalgam Terror Attack Survivors: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कुल 26 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में महाराष्ट्र से भी 6 लोग शामिल हैं। बुलाढाणा के परिवार को इस हमले से बचाने होटल स्टाफ फरिश्ता बना।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Apr 23, 2025 | 05:43 PM

पहलगाम आतंकवादी हमला (सौजन्य-एएनआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: पहलगाम आतंकी हमले में कुल 26 पर्यटक मारे गए हैं, जिनमें महाराष्ट्र के 6 लोग शामिल हैं। बुलढाणा के 5 लोग भी इस हमले में बाल-बाल बच गए। बुलढाणा जिले के अरुण जैन के भाई नीलेश जैन, उनकी पत्नी और 3 बच्चे कुल 5 लोग 18 अप्रैल को पर्यटन के लिए जम्मू-कश्मीर गए थे। जब आतंकियों ने हमला किया, तब परिवार वहीं एक होटल में ठहरा हुआ था। मंगलवार दोपहर को वे पर्यटन के लिए होटल से निकलने वाले थे। लेकिन होटल मालिक ने उन्हें रोक दिया।

उसने उन्हें बाहर न निकलने की सलाह दी, क्योंकि बाहर गोलीबारी शुरू हो गई थी। इस वजह से जैन परिवार ने बाहर निकलने से परहेज किया और वे बाल-बाल बच गए। परिवार अभी सुरक्षित है। लेकिन इस घटना से वे काफी डरे हुए हैं। होटल के बाहर खुले मैदान में 26 लोगों की हत्या कर दी गई। जैन परिवार पिछले शुक्रवार को मुंबई से कश्मीर के लिए निकला था। जम्मू-कश्मीर के सभी पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के बाद 21 अप्रैल की रात को परिवार पहलगाम स्थित होटल पहुंचा।

22 तारीख की दोपहर जब वे पहलगाम के लिए निकलने वाले थे, तभी आतंकी हमला हो गया। इसके बाद होटल वालों ने उन्हें बाहर न जाने को कहा। नीलेश जैन, पारस अरुण जैन, ऋषभ अरुण जैन, श्रीमती श्वेता नीलेश जैन, अनुष्का नीलेश जैन पहलगाम स्थित होटल पहुंचे।

सम्बंधित ख़बरें

शिर्डी साईं मंदिर पर LPG संकट का साया! अब भक्तों को मिलेगा सिर्फ एक लड्डू प्रसाद, भोजन मेन्यू में भी हुआ बदलाव

नवी मुंबई में बड़ी सेंधमारी: कलंबोली के फ्लैट से 36 लाख के जेवर पार, क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को दबोचा

धुले में गैस किल्लत की अफवाहें बेबुनियाद, जिले में 24 हजार से ज्यादा सिलेंडर स्टॉक; प्रशासन ने जारी किए आंकड़े

मालेगांव के 28 स्कूलों पर प्रशासक नियुक्त, छात्र संख्या और अनुदान में गड़बड़ी; शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

कश्मीर में फैला खौफ

इस बारे में बात करते हुए नीलेश जैन ने कहा कि मंगलवार दोपहर को हम पहलगाम घूमने जा रहे थे। उस समय होटल मालिक और स्टाफ ने हमें होटल से बाहर जाने से मना किया। उन्होंने ऐसा आभास दिया कि बाहर फायरिंग शुरू हो गई है। अब कश्मीर घूमने का हमारा उत्साह फीका पड़ गया है। हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि हमारे यहां से निकलने की व्यवस्था की जाए। हम स्थानीय वाहन से श्रीनगर पहुंच रहे हैं।

महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में मारे गये महाराष्ट्र के 6 लोगों के परिवारों को सरकार कि ओर से 5 लाख दिए जायेंगे। वहा फंसे हुए लोगों को जल्द-से-जल्द सकुशल लाने का प्रबंध सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वहां फंसे लोगों को जल्द-से-जल्द महाराष्ट्र लाने की सुविधा के लिए उन्होंने सभी मंत्रियों को इस काम में लगाया है। मंत्री गिरीश महाजन इस सिलसिले में श्रीनगर के लिए रवाना हो गए है।

Pahalgam terror attack hotel owner saved buldhana family staff stopped them from leaving

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 23, 2025 | 04:51 PM

Topics:  

  • Buldhana News
  • Jammu Kashmir
  • Maharashtra News
  • Pahalgam Attack

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.