Buldhana Triple Murder: बुलढाणा में जमीन विवाद में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, आरोपी फरार

Buldhana Land Dispute: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के सोमठाणा गांव में खेती और जमीन विवाद के बीच एक ही परिवार के तीन सदस्यों की चाकू से हत्या कर दी गई। मुख्य आरोपी फरार है ।
buldhana somthana triple murder land dispute
सोमठाणा गांव में तीन लोगों की हत्या(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Somthana Triple Murder Case: बुलढाणा जिले के सोमठाणा गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की धारदार चाकू से निर्मम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि खेती के विवाद को उक्त वारदात को अंजाम दिया गया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी और गहरा शोक फैला दिया है। इस भयावह वारदात में जान गंवाने वाले एक ही परिवार के तीन सदस्यों में सरस्वती फत्तेसिंह सुरडकर (70) संजय फत्तेसिंह सुरडकर (55) रणजीत संजय सुरडकर (25) समावेश है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इस खौफनाक वारदात के पीछे खेती का पारिवारिक विवाद होने की आशंका जताई जा रही है। चर्चा है कि आरोपी दीपक फत्तेसिंह सुरडकर के नाम पर जो जमीन थी, उसे उसकी मां (मृतक सरस्वती सुरडकर) ने उसके भाई (मृतक संजय सुरडकर) के नाम पर कर दिया था।

buldhana somthana triple murder land dispute
सिंहस्थ कुंभ से पहले नासिक का बदलेगा स्वरूप, चरण दास महाराज बोले- तपोवन में 1 लाख से ज्यादा संतों का होगा डेरा

पारिवारिक विवाद

इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने यह खौफनाक कदम उठाया। संपत्ति और मालिकाना हक को लेकर उपजा यह पारिवारिक विवाद इतना बढ़ गया कि बात हत्या तक पहुंच गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि हत्या के सटीक कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगी।

buldhana somthana triple murder land dispute
दीपावली से पहले RTO का बड़ा एक्शन, 54 ट्रैवल बसों पर कार्रवाई, यवतमाल में वसूला 9.10 लाख का जुर्माना

आरोपी की तलाश जारी

घटना को अंजाम देने के बाद मुख्य संदिग्ध आरोपी दीपक फत्तेसिंह सुरडकर फरार हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही चिखली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा व पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस विवाद में कोई अन्य व्यक्ति तो शामिल नहीं था या हत्या से पहले परिवार में और क्या विवाद हुआ था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com