बुलढाणा: ‘शिवाजी कोण होता’ पुस्तक पर छिड़ा विवाद; विधायक संजय गायकवाड़ ने प्रकाशक को फोन पर दी ‘धमकी’
शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ ने 'शिवाजी कोण होता' पुस्तक के प्रकाशक प्रशांत आंबी को फोन पर कथित रूप से धमकी दी। ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद लेखिका मेघा पानसरे ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी
Buldhana News: शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन्होंने गोविंद पानसरे द्वारा लिखित पुस्तक शिवाजी कोण होता के प्रकाशक प्रशांत आंबी को फोन पर कथित रूप से अभद्र, अश्लील भाषा में धमकी दी। फोन कॉल के दौरान विधायक ने आरोप लगाया कि पुस्तक में छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान किया गया है। इसके बाद उन्होंने प्रकाशक को अपशब्द कहते हुए तीखी धमकियां दीं और कहा कि ऐसी किताब कैसे प्रकाशित की गई, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
फोन पर हुई यह बातचीत की ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसके बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। वायरल क्लिप में विधायक को गुस्से में अपमानजनक भाषा और धमकी देते हुए सुना जा सकता है।
पुस्तक ऐतिहासिक दस्तावेजों और शोध पर आधारित प्रशांत आंबी प्रकाशक प्रशांत आंबी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुस्तक प्रकाशित होने के बाद विधायक का फोन आया था, जिसमें उन्होंने बेहद अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और धमकी दी। प्रकाशक का कहना है कि पुस्तक ऐतिहासिक दस्तावेजों और शोध पर आधारित है।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला जिला महिला अस्पताल में हंगामा; जुड़वां नवजातों की मौत से प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
पुरंदर एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण: हक त्यागने के बाद बहनों की दोबारा आपत्तियां होंगी खारिज, जिलाधिकारी सख्त
केतन से शादी नहीं करना चाहती थी सिया, बाली में प्री-वेडिंग शूट रोकने के लिए फाड़ा था पासपोर्ट
संभाजीनगर में 49 कैफे और हुक्का लाउंज पर बुलडोजर चला की अनैतिक गतिविधियों पर सबसे बड़ी चोट!
इस मामले पर लेखिका मेघा पानसरे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आलोचना करने से पहले किताब को पढ़ना चाहिए। उन्होंने इस व्यवहार को निंदनीय बताते हुए कानूनी कार्रवाई की बात कही है। राजनीतिक माहौल गरमायाइस घटना के बाद राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है।
विपक्ष ने इसे जनप्रतिनिधि की मर्यादा के खिलाफ बताया है, जबकि कुछ नेताओं ने कहा कि यह भावनात्मक प्रतिक्रिया हो सकती है। वहीं शिंदे गुट की ओर से खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया।
सोशल मीडिया पर इस घटना की व्यापक आलोचना हो रही है और लोग इसे एक जनप्रतिनिधि के व्यवहार के लिए अनुचित बता रहे हैं। अब सभी की नजर इस बात पर है कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।
