Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भेंडवल की बड़ी भविष्यवाणी: नहीं होगा कोई युद्ध लेकिन भूकंप मचाएगा तबाही, मंदी के दौर से गुजरेगा किसान

Buldhana Bhendwal Ghatmandni: बुलढाना जिले में भेंडवल की बड़ी भविष्यवाणी सामने आई है। अक्षय तृतीया के दूसरे दिन घोषित भेंडवल की भविष्यवाणी ने सभी को चौकन्ना रहने पर मजबूर कर दिया है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: May 03, 2025 | 12:02 PM

भेंडवल की भविष्यवाणी (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

खामगांव: बुलढाना जिले की प्रसिद्ध भेंडवल की भविष्यवाणी घोषित कर दी गई है। घोषणा में हाल ही में हुए पहलगाम हमले के संबंध में बताया गया कि भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध तो नहीं होगा मगर सीमा पर तनाव चरम पर रहेगा। देश के प्रधानमंत्री भी टेंशन में रहेंगे। देश में बड़ी वित्तीय कमी भी होगी। विदेशी शत्रुओं से बड़ी परेशानी बढ़ेगी।

घोषणा से पहले चंद्रभान महाराज के वंशज सारंगधर महाराज ने घट रचना का अवलोकन किया। करीब 350 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के तहत कृषक समुदाय से लेकर राजनीतिक क्षेत्र तक की जानकारी दी जाती है। विभिन्न क्षेत्रों के लोग इस भविष्यवाणी पर नजर रखते हैं। यह भविष्यवाणी अक्षय तृतीया के दूसरे दिन घोषित की गई। इस दौरान राज्य सहित अन्य राज्यों से भी किसान और नागरिक शामिल हुए।

भविष्यवाणी में आने वाली फसल, बारिश और प्राकृतिक विपत्तियों के बारे में बताया जाता है। इस वर्ष फसल और पानी सामान्य है लेकिन कपास की फसल में रोग लगने की अधिक संभावना है। अन्य फसलें सामान्य रूप से पैदावार देंगी। गेहूं, चना, उड़द, मूंग, ज्वार और अरहर जैसे कृषि उत्पादों को अच्छे दाम नहीं मिलेंगे और मंदी आएगी।

सम्बंधित ख़बरें

शिर्डी साईं मंदिर पर LPG संकट का साया! अब भक्तों को मिलेगा सिर्फ एक लड्डू प्रसाद, भोजन मेन्यू में भी हुआ बदलाव

नवी मुंबई में बड़ी सेंधमारी: कलंबोली के फ्लैट से 36 लाख के जेवर पार, क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को दबोचा

धुले में गैस किल्लत की अफवाहें बेबुनियाद, जिले में 24 हजार से ज्यादा सिलेंडर स्टॉक; प्रशासन ने जारी किए आंकड़े

मालेगांव के 28 स्कूलों पर प्रशासक नियुक्त, छात्र संख्या और अनुदान में गड़बड़ी; शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

इस वर्ष बारिश कैसी होगी

जुलाई में बहुत अधिक बारिश होगी। अगस्त में नुकसान पहुंचाने वाली बारिश होगी और सितंबर में बहुत अधिक बारिश होगी। इस वर्ष देश में बाढ़ और भूकंप जैसी आपदाओं का खतरा अधिक रहेगा। यह भी अनुमान लगाया गया कि इस वर्ष फसलें औसत रहेंगी तथा मानसून भी अच्छा रहेगा।

ऐसे की घट रचना

अक्षय तृतीया की शाम को जलगांव जामोद तहसील में गांव के बाहर बस स्टैंड के पास एक मैदान में घट रचना का आयोजन किया गया। घट में 18 प्रकार के अनाज रखे गए। इनमें गेहूं, ज्वार, अरहर, उड़द, मूंग, चना, अलसी, तिल, भड़ली, बाजरा, चावल, सन, ज्वार, मटर, मसूर और काला चना शामिल हैं। घट के मध्य में मिट्टी का एक टीला बनाया जाता है जिसके ऊपर पानी से भरा एक घड़ा रखा जाता है।

महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 

इसमें पान, पूरी, पापड़, संडोली और कुरदाई जैसे खाद्य पदार्थ रखे जाते हैं। वहां कोई भी रात भर नहीं रुकता। अगली सुबह इसमें परिवर्तन देखा जाता है। कुल मिलाकर हर साल अक्षय तृतीया के दूसरे दिन होने वाली घट रचना के बारे में भले ही कोई खुलकर बात नहीं करता लेकिन इसे लेकर उत्साह आज भी बरकरार है।

Buldhana bhendwal ghatmandni prediction no war but earthquake will cause devastation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 03, 2025 | 12:02 PM

Topics:  

  • Buldhana News
  • Jalgaon
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.