- Hindi News »
- Maharashtra »
- Builder Fraud Case 65 Crore Nagpur Land Scam Sadar Police
नागपुर में 65 करोड़ की जमीन धोखाधड़ी, एक ही जमीन दो बार बेचने का आरोप; बिल्डर डायरेक्टर समेत 3 पर केस दर्ज
Nagpur Builder Fraud: नागपुर के सदर थाना क्षेत्र में एक ही जमीन दो बार बेचकर 65 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया। पुलिस ने बिल्डर कंपनी डायरेक्टर समेत 3 पर केस दर्ज किया।
- Written By: अंकिता पटेल

नागपुर धोखाधड़ी मामला,(सोर्स: सौजन्य AI)
Nagpur Land Deal Fraud: नागपुर शहर के सदर थाना क्षेत्र में एक बिल्डर कंपनी के निदेशक और ब्रोकरों द्वारा जमीन खरीदी-विक्री में 65 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सदर पुलिस ने एक नामी बिल्डर कंपनी के डायरेक्टर और 2 ब्रोकरों के खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया।
आरोप है कि शंकरपुर स्थित एक ही जमीन को 2 बार बेचकर निवेशक को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, सिविल लाइंस निवासी प्रशांत बाचासाहेब वासाडे (56) ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि वे पिरामिड रियलटर्स कंपनी में पार्टनर हैं।
गणेश बिल्डर्स लिमिटेड के डायरेक्टर विजय कीमतराव रमानी तथा ब्रोकर नारायण चंदीराम डेंबले और अतुल नारायण डेंबले ने मिलकर यह साजिश रची।
सम्बंधित ख़बरें
नीले ड्रम के बाद हरे ड्रम का कहर! पति और भाई के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट, एक महीने बाद मिली लाश
मुंबई: भाभा अस्पताल की घटना पर उबाल; इमरजेंसी वार्ड से आईसीयू तक डॉक्टरों में डर का माहौल
पालकी मार्ग की बदहाली पर भड़के नितिन गडकरी, ठेकेदारों का पेमेंट रोका, ब्लैकलिस्ट करने की दी चेतावनी
नागपुर में हीटवेव का असर, जिलाधिकारी का बड़ा आदेश जारी; 11 से 4:30 बजे तक कोचिंग क्लास बंद
एग्रीमेंट के बावजूद दूसरी बार बेच दी जमीन
वासावे की शिकायत के अनुसार, मौजा शंकरपुर स्थित खसरा नंबर 86/1 और 86/2 की जमीन पर पहले से एग्रीमेंट होने के बावजूद आरोपियों ने उसी जमीन को दोबारा बेचने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए।
यह भी पढ़ें:- युद्ध का असर जेब पर, नागपुर में महंगाई का नया झटका, ईंधन और जरूरी सामान के बढ़े दाम; आम आदमी पर बढ़ा बोझ
आरोप है कि भरोसा जीतकर और आर्थिक लेन-देन का झांसा देकर जमीन का सौदा किया गया लेकिन बाद में जमीन हस्तांतरित करने से इनकार कर दिया गया, इस पूरे मामले में उन्हें करीब 65 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच अभी जारी है।
Builder fraud case 65 crore nagpur land scam sadar police
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Kalyani Priyadarshan ने कान्स रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा, पर्पल बॉडीकॉन गाउन में दिखीं बेहद ग्लैमरस
May 16, 2026 | 12:21 PMनागपुर में 65 करोड़ की जमीन धोखाधड़ी, एक ही जमीन दो बार बेचने का आरोप; बिल्डर डायरेक्टर समेत 3 पर केस दर्ज
May 16, 2026 | 12:21 PMNational Dengue Day: डेंगू से बचने के लिए लगाते हैं अगरबत्ती, तो हो जाइए सावधान! हो सकती है सांस संबंधी बीमारी
May 16, 2026 | 12:19 PMनीले ड्रम के बाद हरे ड्रम का कहर! पति और भाई के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट, एक महीने बाद मिली लाश
May 16, 2026 | 12:18 PMजहाज हादसे पर जयशंकर के कड़े रुख के बाद झुका ईरान! Hormuz Strait को लेकर भारत को दिया सुरक्षा का नया वादा
May 16, 2026 | 12:15 PMडार्लिंग, तुम्हारे लिए पेपर ले आया हूं… पेपर लीक के नाम पर छात्रा से अश्लील सौदेबाजी, आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार
May 16, 2026 | 12:11 PMमुंबई: भाभा अस्पताल की घटना पर उबाल; इमरजेंसी वार्ड से आईसीयू तक डॉक्टरों में डर का माहौल
May 16, 2026 | 12:10 PMवीडियो गैलरी

NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM












