Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को अवैध निर्माण के लिए BMC ने भेजा नोटिस, कार्रवाई की दी चेतावनी

मलाड के एरंगल गांव में कथित अवैध निर्माण को लेकर बीएमसी ने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को नोटिस जारी किया है। मिथुन ने जवाब में कहा कि उनके पास कोई अवैध निर्माण नहीं है।

  • Written By: सोनाली चावरे
Updated On: May 18, 2025 | 03:30 PM

मिथुन चक्रवर्ती को BMC ने भेजा नोटिस

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : मलाड इलाके के एरंगल गांव में कथित रूप से अवैध निर्माण को लेकर बॉलीवुड अभिनेता और BJP नेता मिथुन चक्रवर्ती को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) की पी-नॉर्थ वार्ड ने नोटिस जारी किया है। यह शो-कॉज नोटिस 10 मई को जारी किया गया है, जिसमें मुंबई महानगरपालिका अधिनियम की विभिन्न धाराओं का हवाला देते हुए अवैध निर्माण का आरोप लगाया गया है।  नगर निगम अधिकारियों के अनुसार मिथुन चक्रवर्ती को ये बताना होगा कि उनका कि निर्माण क्यों नहीं गिराया जाये।

BMC ने दी कार्रवाई की चेतावनी

BMC का कहना है कि बिना किसी वैध अनुमति के 2 ग्राउंड-प्लस-मेजनाइन फ्लोर वाले स्ट्रक्चर, एक ग्राउंड फ्लोर का ढांचा और 3 10×10 की अस्थायी यूनिट्स बनाई गई हैं। BMC की रिपोर्ट के अनुसार, इन अस्थायी यूनिट्स में ईंटों, लकड़ी की पट्टियों, कांच की दीवारों और एसी शीट्स की छतों का इस्तेमाल किया गया है, जो निर्माण नियमों का उल्लंघन करता है। यदि इस नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो BMC ने चेतावनी दी है कि मुंबई महानगरपालिका अधिनियम की धारा 475A के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए इन ढांचों को तोड़ दिया जाएगा।बीएमसी के अनुसार, मई के अंत तक एरंगल और आसपास के इलाकों में कुल 101 अवैध संरचनाओं को ध्वस्त करने की योजना है।

सम्बंधित ख़बरें

Mumbai News: नगरसेवकों का एजेंडा, नगरसेवकों ने लिया चार साल के अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प

पवई अतिक्रमण मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट की BMC को कड़ी फटकार, कहा- अतिक्रमणकारियों को खुश करना बंद करें

वंदे भारत के शौचालय में क्यों रखा था सांप? आरपीएफ ने सुलझाई गुत्थी, आरोपी जगन भाले पहुंचा जेल

कल्याण-डोंबिवली को मिली 500 बेड के ‘ग्रीन हॉस्पिटल’ की सौगात! अब मुंबई भागने की जरूरत नहीं, जानें सुविधाएं

मिथुन चक्रवर्ती ने कहा मेरे पास कोई अवैध निर्माण नहीं

मिथुन चक्रवर्ती ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मेरे पास कोई अवैध निर्माण नहीं है। कई लोगों को इस तरह के नोटिस भेजे गए हैं। और हम भी अपना जवाब भेज रहे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह कोई व्यक्तिगत टार्गेटिंग नहीं है बल्कि BMC की व्यापक कार्रवाई का हिस्सा है। यह पहला मौका नहीं है जब मिथुन को ऐसा नोटिस मिला हो, इससे पहले 2011 में भी BMC ने उनके खिलाफ अवैध निर्माण को लेकर कार्रवाई की थी।

गौरतलब है कि मिथुन चक्रवर्ती का घर मलाड में स्थित है और यह एक आलीशान संपत्ति मानी जाती है। उनके इस घर में 80 से अधिक पालतू कुत्ते भी हैं, जिनकी देखभाल विशेष रूप से की जाती है। यही नहीं, उनके बड़े बेटे की शादी भी इसी घर में हुई थी, जिससे यह साफ होता है कि यह निवास उनके निजी जीवन में विशेष महत्व रखता है। फिलहाल सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि मिथुन चक्रवर्ती द्वारा भेजे गए जवाब के बाद BMC क्या अगला कदम उठाती है।

Bmc notice to mithun chakraborty for illegal construction

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 18, 2025 | 03:30 PM

Topics:  

  • BMC
  • Maharashtra News
  • Mithun Chakraborty
  • Mumbai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.