-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bmc Election Uddhav Thackeray Attacks Pm Modi And Amit Shah Said We Will Not Let The Traders Swallow Mumbai
व्यापारियों को मुंबई निगलने नहीं देंगे, उद्धव का मोदी-शाह पर हमला, बोले-105 शहीदों ने दी थी शहादत
- Written By: सोनाली चावरे
Maharashtra Politics: मुंबई मनपा चुनाव जीतने के लिए तैयारियों में जुटने का निर्देश देते हुए उद्धव ने कहा कि इसे मुंबई के व्यापारियों के हाथों में नहीं जाने देना है।

उद्धव का मोदी-शाह पर हमला
मुंबई: महानगरपालिका (मनपा) चुनाव की पृष्ठभूमि में उन्होंने रविवार को शिवसेना भवन में मुंबई के शाखा प्रमुखों की बैठक ली। बैठक में उद्धव ने शाखा प्रमुखों के क्षेत्र की समस्याओं की समीक्षा करने के साथ-साथ चुनावी रणनीति पर मंथन भी किया। बैठक में शाखा प्रमुखों से भावनात्मक अपील करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी और उसके दो व्यापारी मुंबई मनपा पर कब्जा करना चाहते हैं। लेकिन उद्धव ठाकरे उनके रास्ते की रुकावट हैं। इसलिए वे मुझे और मेरी पार्टी को खत्म करके मनपा पर कब्जा करना चाहते हैं।
उद्धव ने कहा कि यह मुंबई, हमारी मां है। इसे बिकने नहीं देना है। संयुक्त महाराष्ट्र के संघर्ष के दौरान 105 शहीदों की शहादत के बाद मुंबई हमें मिली। मुंबई मनपा चुनाव जीतने के लिए तैयारियों में जुटने का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा है कि इसे मुंबई के व्यापारियों के हाथों में नहीं जाने देना।
वार्ड गठन के आदेश जारी होने के बाद सभी राजनीतिक दलों के साथ उद्धव ने भी कमर कस कर चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। उन्होंने सभी शाखा प्रमुखों की एक महत्वपूर्ण बैठक शिवसेना भवन में बुलाई और उनसे लोगों के बीच जाकर मतदाताओं से अपील करने तथा महायुति एवं अपनी पार्टी की सरकार के दौरान किए गए कामों की जानकारी देने को कहा। उन्होंने कहा कि हमारे शासनकाल में मुंबईकरों को पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, सफाई, परिवहन जैसी सुविधाएं मुहैया कराई गईं हैं। मुंबईकरों के लिए कोस्टल रोड जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं मुहैया कराई गईं हैं। इसकी जानकारी लोगों को दें।
सम्बंधित ख़बरें
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
साकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
मुंबई मैनहोल हादसा: साकीनाका में 25 फीट गहरे सीवर में गिरे 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, रेस्क्यू टीम को मिला शव
तमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल, संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा आरोप
विधानसभा की ‘वो’ गलती सुधारें
बैठक में उद्धव ठाकरे ने शाखा प्रमुखों को विधानसभा चुनाव में हुई गलती को सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में मतदाता सूचियों में भारी गड़बड़ी हुई थी। विपक्ष यह मुद्दा उठा रहा है कि इस बदलाव के कारण मतदाताओं की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। उन्होंने शिवसैनिकों को इन सभी मतदाता सूचियों की जांच करने का आदेश दिया है।
300 परिवारों से संपर्क का लक्ष्य
उद्धव ने शाखा प्रमुखों के साथ-साथ उप शाखा प्रमुखों और गट प्रमुखों को अपने-अपने वार्डों में बूथ प्रमुखों, वार्ड प्रमुखों, उप-मंडल प्रमुखों और मंडल प्रमुखों के साथ बैठक करने और जनसंपर्क का काम तुरंत काम शुरू करने को कहा। उन्होंने आदेश दिया कि प्रत्येक शाखा अब से मतदाता सूची में कम से कम 300 घरों से संपर्क बनाए और उप-शाखा प्रमुख उनकी पहली जिम्मेदारी लें। उद्धव ने हर गली-मोहल्ले में जाकर मतदाता सूची की जांच करने के निर्देश दिए। सभी पदाधिकारी शाखा प्रमुखों के साथ सामूहिक रूप से एक टीम के रूप में काम करें।
Bmc election uddhav thackeray attacks pm modi and amit shah said we will not let the traders swallow mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














