Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में ‘मिशन 150’ के लिए बीजेपी का मास्टर प्लान तैयार; विधायकों को मिली खास जिम्मेदारी, निशाने पर उद्धव पार्टी

बीजेपी ने इस बार मुंबई मनपा में 150 नगर सेवकों को निर्वाचित कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। बीजेपी ने हर हाल में शिवसेना (UBT) की कमर तोड़ने की तैयारी कर ली है।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Jun 01, 2025 | 10:58 AM

भाजपा मुंबई मिशन 150 (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र में बहुप्रतीक्षित नगर निगम और स्थानीय निकाय चुनावों के महाभारत की रणभेरी कभी भी बज सकती है। संभवत: सितंबर, अक्टूबर में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। बीजेपी ने इस बार मुंबई मनपा में 150 नगर सेवकों को निर्वाचित कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मिशन 150 के जरिए बीजेपी मुंबई मनपा में अपना महापौर बनाने के लिए पूरा जोर लगा रही है। इसके लिए बीजेपी ने अपनी नई टीम को मैदान में उतारा है।

उत्तर पूर्व मुंबई दीपक दलवी, उत्तर मुंबई में दीपक तावड़े, उत्तर पश्चिम मुंबई में ज्ञानमूर्ति शर्मा, उत्तर मध्य मुंबई में विरेंद्र म्हात्रे, दक्षिण मध्य मुंबई में नीरज उभारे तथा दक्षिण मुंबई में शलाका सालवी को जिलाध्यक्ष बनाकर इस नई टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला अध्यक्षों की सूची जारी

सम्बंधित ख़बरें

सिद्धिविनायक मंदिर: 6 जनवरी को अंगारकी चतुर्थी पर विशेष व्यवस्था, जानें दर्शन का पूरा शेड्यूल

मुंबई का अगला मेयर कौन? शाइना एनसी बोलीं- ‘वंदे मातरम’ कहने वाला ‘मराठी मानुष’ ही संभालेगा कमान

मुंबईकर ध्यान दें! BMC चुनाव के बीच मुंबई सेंट्रल RTO की सभी सेवाएं 2 दिन रहेंगी ठप, जानें कारण

‘सत्ता की भूख लोकतंत्र को निगल रही’, हर्षवर्द्धन सपकाल का महायुति पर तीखा प्रहार

बीजेपी के जिला अध्यक्षों की दूसरी सूची शनिवार को जारी की गई। जिसमें राज्य के शेष 22 जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किए गए। इन शेष नामों में तीन नाम मुंबई के जिलाध्यक्षों के भी शामिल हैं। ये तीन नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष हैं उत्तर पश्चिम मुंबई – ज्ञानमूर्ति शर्मा, दक्षिण मध्य मुंबई – निरंजन उभारे तथा दक्षिण मुंबई – शलाका सालवी। इससे पहले बीजेपी ने अपनी पहली सूची में 58 जिला अध्यक्षों के नाम घोषित किए थे। मुंबई के तीन जिलाध्यक्षों के नाम उस पहली सूची में घोषित किए गए थे।

निशाने पर है यूबीटी

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक सफलता के बाद बीजेपी ने विपक्ष खासकर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (UBT) की कमर तोड़ने के लिए हर हाल में मुंबई मनपा पर अपना कब्जा जमाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए बीजेपी में विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद मुंबई मनपा सहित राज्य के अन्य नगर निगमों एवं स्थानीय निकायों के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई थी। संगठनात्मक ढांचे को मजबूती प्रदान करने के लिए राज्य में ‘संगठन पर्व’ अभियान चलाया गया। इसके तहत राज्य में डेढ़ करोड़ तो वहीं मुंबई में 15 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा किया गया। इससे समूह स्तर पर पार्टी की ताकत बढ़ी। इसके बाद वार्ड व मंडल के नए अध्यक्षों की घोषणा के बाद अब जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है।

नई ऊर्जा के साथ काम की उम्मीद

सियासी जानकारों का ऐसा मानना है कि नई टीम के आने से पार्टी में अंदरूनी गुटबाजी पर विराम लगेगा। आत्ममुग्धता से मुक्त नई टीम नए जोश के साथ आगामी मनपा चुनावों के लिए जनसंपर्क बढ़ाने का काम करेगी। इसका लाभ पार्टी को चुनाव में मिलेगा।

मुंबई में सभी को साधने का प्रयास

बीजेपी ने मुंबई की नई टीम में मराठी वोट बैंक पर खास ध्यान दिया है। इसके लिए पार्टी ने मुंबई में कुल 5 मराठी भाषी लोगों (दीपक दलवी, दीपक तावड़े, विरेंद्र म्हात्रे, नीरज उभारे, शलाका सालवी) जिला अध्यक्ष बनाया है। मुंबई के 6 जिलों के लिए नियुक्त जिलाध्यक्षों में बीजेपी ने एक उत्तर भारतीय (ज्ञानमूर्ति शर्मा) को मौका दिया है तो वहीं शलाका सालवी के रूप में महिला को मौका देकर सभी वर्गों को एक साथ साधने का दांव खेला है। ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी को चुनाव में निश्चित तौर पर इसका लाभ मिलेगा।

महायुति के रूप में चुनाव लड़ने की तैयारी

वैसे तो चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटें हासिल करने के लिए महायुति के घटक दल अपने दम पर चुनाव का राग अलाप रहे हैं। लेकिन सियासी जानकारों का दावा है कि 2029 में अपने दम पर का नारा देने के बाद भी बीजेपी में फिलहाल मुंबई मनपा सहित राज्य के अन्य निकायों के चुनाव महायुति के रूप में ही लड़ने की ही तैयारी चल रही है। क्योंकि अलग-अलग चुनाव लड़कर बीजेपी अपने विरोधियों खासकर शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी को फिर से उठने का मौका नहीं देना चाहती है।

ये हैं शनिवार को घोषित राज्य के 19 शेष जिलाध्यक्ष

1) कोंकण
पालघर – भरत राजपूत
वसई-विरार-प्रज्ञा पाटिल
2. उत्तर महाराष्ट्र
अहिल्यानगर शहर – अनिल मोहिते
नासिक शहर – सुनील केदार
नासिक दक्षिण – सुनील बच्छाव
नासिक उत्तर – यतिन कदम
3. पश्चिम महाराष्ट्र
पुणे दक्षिण – शेखर वडणे
कोल्हापुर शहर – विजय जाधव
4. विदर्भ
गढ़चिरौली-रमेश बारसागडे
चंद्रपुर शहर-सुभाष कासमगुट्टवार
चंद्रपुर ग्रामीण – हरीश शर्मा
वर्धा-संजय गेट
5. मराठवाड़ा
परभणी ग्रामीण (महापौर) – सुरेश भुबंरे
छत्रपति संभाजीनगर शहर – किशोर शितोले
तालूर शहर – अजीत पाटिल कव्हेकर
लातूर ग्रामीण – बसवराज पाटिल
नांदेड़ उत्तर – किशोर देशमुख
नांदेड़ दक्षिण – संतुकराव हंबर्डे
बीड – शंकर देशमुख

Bmc election mumbai bjp mission 150 ubt on target maharashtra nikay chunav

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 01, 2025 | 10:51 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics
  • Mumbai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.