Ajit Pawar Plane Crash: विमान का ब्लैक बॉक्स मिला, पता चलेगी हादसे की असली वजह
Ajit Pawar Plane Black Box: अजित पवार प्लेन क्रैश में विमान का ब्लैक बॉक्स मिल गया है। एक्सपर्ट ने कहा था कि ब्लैक बॉक्स मिलने के बाद हादसे की असल वजह पता चल सकती है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
अजित पवार प्लेन क्रैश (Image- Social Media)
Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है। इसके मिलने के बाद अब यह पता लगाया जा सकेगा कि विमान में कोई तकनीकी खराबी थी या हादसा किसी अन्य वजह से हुआ। साथ ही यह भी पता चल सकेगा कि अंतिम समय में पायलट ने कोई आपात संदेश भेजा था या नहीं।
ब्लैक बॉक्स से क्या जानकारी मिलेगी?
ब्लैक बॉक्स में विमान की सभी गतिविधियां दर्ज होती हैं-
- पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के बीच बातचीत
- विमान की गति, ऊँचाई और स्थिति
- किसी तकनीकी खराबी या गड़बड़ी के संकेत
- इसके डेटा के विश्लेषण से यह स्पष्ट हो जाएगा कि लैंडिंग के समय आखिर क्या हुआ और हादसे की असली वजह क्या थी।
लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त
बुधवार रात को भी उनका पार्थिव शरीर विद्या प्रतिष्ठान में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। इसके बाद उसे पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।अजित पवार का निधन बुधवार सुबह 8:46 बजे हुआ। वे 66 वर्ष के थे। जानकारी के मुताबिक, बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत कुल 5 लोगों की जान चली गई।
सम्बंधित ख़बरें
कॉकरोच कहने वाले से नहीं चाहिए डिग्री…CJI सूर्यकांत को हैदराबाद की यूनिवर्सिटी में बुलाने पर भड़के छात्र
Air India Flight टर्बुलेंस मामले में बड़ा खुलासा, पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव? जानें क्या लिया एक्शन
15 अगस्त से पहले भारत-पाक सीमा पर टेंशन, BSF ने घुसपैठ की कोशिश में संदिग्ध को किया ढेर, पहचान बनी मिस्ट्री!
आज की ताजा खबर 09 अगस्त: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हुआ हमला
AAIB ने हादसे की जांच शुरू की
एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने विमान हादसे की जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसी की एक टीम दिल्ली में विमान की ऑपरेटर कंपनी VSR वेंचर्स के कार्यालय पहुंची है, जबकि दूसरी टीम बारामती में जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- चाचा की बनाई विरासत भतीजे की आखिरी मंजिल! क्या है ‘विद्या प्रतिष्ठान’, जहां अजित पवार को दी जाएगी अंतिम विदाई
VSR वेंचर्स के अनुसार, विमान के पायलट सुमित कपूर को करीब 16 हजार घंटे का उड़ान अनुभव था। वहीं को-पायलट शांभवी पाठक के पास लगभग 1500 घंटे का फ्लाइंग एक्सपीरियंस था। कंपनी ने यह भी दावा किया है कि हादसे से पहले विमान में किसी तरह की कोई तकनीकी खराबी नहीं थी।
