-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhumi Pujan For Construction Of Mumba Devi Mahalakshmi Temple Corridor
मुंबादेवी-महालक्ष्मी मंदिर कॉरिडोर का भूमिपूजन, 200 करोड़ की लागत से महाकाल की तर्ज पर होगा निर्माण
- Written By: मृणाल पाठक
मुंबादेवी मंदिर में कॉरिडोर निर्माण के लिए 200 करोड़ रुपए की निधि महाराष्ट्र सरकार ने उपलब्ध करवाई है। राज पुरोहित के अथक प्रयासों एवं संघर्ष से निर्माण कार्य आरंभ होने जा रहा है। महालक्ष्मी मंदिर के लिए 25 करोड़ से ज्यादा धनराशि खर्च की जाएगी।

मुंबादेवी-महालक्ष्मी मंदिर कॉरिडोर का भूमि पूजन (फोटो-नवभारत)
मुंबई: मुंबई के प्रसिद्ध महालक्ष्मी और मां मुंबादेवी मंदिर क्षेत्र का विकास उज्जैन के महाकाल मंदिर की तर्ज पर किया जाएगा। बीएमसी प्रशासन ने इस काम के लिए ठेकेदार का चयन कर लिया है। रविवार को महालक्ष्मी और मुंबादेवी मंदिर कॉरिडोर के काम का भूमिपूजन किया गया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, पालकमंत्री दीपक केसरकर के निर्देशानुसार पुर्व मंत्री राज के. पुरोहित ने मुंबादेवी मंदिर परिसर में मंदिर नवीनीकरण एवं कॉरिडोर निर्माण का विधिवत पुजा अर्चना कर हर्षोल्लास के साथ भूमिपूजन किया।
इस दौरान महाराष्ट्र सरकार प्रशासन एवं बीएमसी प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। मुंबादेवी मंदिर में कॉरिडोर निर्माण के लिए 200 करोड़ रुपए की निधि महाराष्ट्र सरकार ने उपलब्ध करवाई है। राज पुरोहित के अथक प्रयासों एवं संघर्ष से निर्माण कार्य आरंभ होने जा रहा है। महालक्ष्मी मंदिर के लिए 25 करोड़ से ज्यादा धनराशि खर्च की जाएगी।
एक ही ठेकेदार करेगा दोनों मंदिरों का काम
बीएमसी प्रशासन ने एक ही ठेकेदार को दोनों मंदिरों का काम देने का निर्णय लिया है। छह महीने में इस क्षेत्र का विकास किया जाएगा। मंदिर क्षेत्र की ओर जाने वाली सड़कों का चौड़ीकरण, पार्किंग सुविधाएं, आधुनिक शौचालय आदि कार्य किए जाएंगे। महालक्ष्मी और मुंबा देवी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। हालांकि श्रद्धालुओं को भीड़भाड़ वाली सड़कों, ट्रैफिक जाम, संकरी सड़कों, अनधिकृत पार्किंग आदि का सामना करना पड़ता है।
सम्बंधित ख़बरें
बीमार BEST बसों में सवार 20 लाख यात्री! हर पल हादसे का खतरा, 34 फीसदी बसें खस्ताहाल
मंत्रालय का पानी है सुरक्षित, BMC की जांच में पानी पीने योग्य, जलापूर्ति पर उठे सवालों के बाद लिए गए एक्शन
राज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
800 श्रद्धालुओं को लेकर दादर से बोधगया रवाना हुई भारत गौरव ट्रेन, संजय शिरसाट ने दिखाई हरी झंडी
भक्तों के लिए दर्शन को आसान बनाने के उद्देश्य से बीएमसी ने राज्य सरकार की मदद से मंदिर परिसर को विकसित करने के लिए एक विशेष परियोजना शुरू करने की योजना बनाई है। मंदिर क्षेत्र बीएमसी के अधिकार क्षेत्र में आता है, इसलिए इसके विकास का कार्य बीएमसी द्वारा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- सीएम फेस को लेकर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, महायुति को चैलेंज देते हुए बताया कब करेंगे ऐलान
बीएमसी अधिकारियों के अनुसार राज्य सरकार ने मार्च में मंदिर परिसर के विकास के लिए धनराशि भी स्वीकृत कर दी है। इस प्रोजेक्ट के लिए सिर्फ एक कंपनी ने टेंडर डाला था। कम से कम तीन कंपनियों द्वारा निविदाएं जमा करने की उम्मीद थी। कम रिस्पांस के चलते बीएमसी ने उसी कंपनी के चयन पर मुहर लगा दी है।
ऐसे होगा महालक्ष्मी मंदिर क्षेत्र का विकास
महालक्ष्मी मंदिर क्षेत्र में 22 स्टॉल हैं। इन स्टॉलों को पुनर्व्यवस्थित करने से क्षेत्र में भीड़भाड़ कम होगी। महालक्ष्मी मंदिर में नया प्रवेश द्वार होगा। मंदिर क्षेत्र में फुटपाथों को बेहतर बनाया जाएगा, ताकि पैदल यात्री आसानी से चल सके। बिजली के खंभे, आकर्षक विद्युत प्रकाश व्यवस्था और बैठने के लिए स्ट्रीट फर्नीचर लगाए जाएंगे। सड़कों और मार्गों की जानकारी देने वाले बोर्ड लगाए जाएंगे। इलाके में ज्यादा से ज्यादा हरित क्षेत्र विकसित किया जाएगा।
मुंबा देवी क्षेत्र होगा अतिक्रमण मुक्त
मुंबा देवी क्षेत्र घनी आबादी वाला है। बड़ी संख्या में पार्किंग, रेहड़ी-पटरी और दुकानों के कारण मंदिर तक जाने वाली सड़कें संकरी हो गई हैं। इससे भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है। मुंबा देवी क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। इसमें मुंबा देवी मंदिर प्रशासन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले फूल विक्रेताओं के लिए स्टॉल, बैठने की व्यवस्था, हवन मंडप, पूजा के लिए अलग स्थान आदि जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। मुंबादेवी मंदिर क्षेत्र को विकसित करने के लिए एक वास्तुकार की भी नियुक्ति की गई है। एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की गई है।
इन मंदिरों में भूमिपूजन
मां मुंबादेवी और महालक्ष्मी मंदिर परिसर विकास कार्य का भूमिपूजन किया गया। बाबुलनाथ मंदिर परिसर में विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर की स्वीकृत परियोजना का प्रस्तुतिकरण पेश किया गया।
Bhumi pujan for construction of mumba devi mahalakshmi temple corridor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PMAnantnag Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमले की आशंका, एक हेड कॉन्स्टेबल की मौत
Jul 22, 2026 | 02:00 PMनानी-दादी की किचन से गायब हो गई हैं कच्चे आम की ये 4 स्वादिष्ट रेसिपीज, बचपन का स्वाद फिर हो जाएगा ताजा
Jul 22, 2026 | 01:58 PMगड़चिरोली में टसर रेशम विकास परियोजना शुरू, 2270 आदिवासी किसान परिवारों को मिलेगा लाभ
Jul 22, 2026 | 01:57 PMदिल्ली में उग्र प्रदर्शन के बाद बड़ा एक्शन! राजीव चौक-मंडी हाउस समेत 16 मेट्रो स्टेशन बंद, देखें पूरी लिस्ट
Jul 22, 2026 | 01:56 PMनागपुर में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, जुलाई में 152.5 मिमी बारिश; 27 तक तेज बारिश के आसार
Jul 22, 2026 | 01:53 PMकेतन अग्रवाल को सिर्फ घायल करना चाहते थे सिया और चेतन फिर क्यों कर दी हत्या? लोहगढ़ हत्याकांड में नया खुलासा
Jul 22, 2026 | 01:47 PMवीडियो गैलरी

राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM
UCC लागू होते ही क्यों भड़का विरोध? जानिए मुस्लिम धर्मगुरुओं की पूरी दलील-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:59 PM
‘मेरा बेटा छात्रों के लिए लड़ रहा था’… पहली बार कैमरे पर छलका अभिजीत दिपके की मां का दर्द-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:39 PM
राहुल गांधी पर बीजेपी का बड़ा आरोप, नितिन नवीन बोले- ‘भारतीय राजनीति का काला दिन’-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:20 PM
PM आवास के बाहर हंगामा, हिरासत में ली गईं प्रियंका गांधी; वायरल VIDEO ने मचाई सनसनी
Jul 22, 2026 | 12:06 PM
एमपी विधानसभा से पास हुआ UCC विधेयक, जानिए किन नियमों में होगा बड़ा बदलाव-VIDEO
Jul 22, 2026 | 11:41 AM














