-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Woman Dies After Delivery Womans Body Sent To Nagpur Forensic Lab For Postmortem Outrage Among Family Members
प्रसव के बाद महिला की मौत: महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए नागपुर फॉरेंसिक लैब भेजा गया, परिजनों में आक्रोश
- Written By: नवभारत डेस्क

- परिवार ने पुलिस में शिकायत की दर्ज
साकोली. प्रसव के लिए भर्ती कराई गई 23 वर्षीय महिला की प्रसव के बाद मौत हो गई. जिससे नागरिकों के बीच तनाव का माहौल बन गया. साकोली पुलिस ने तुरंत उपजिला अस्पताल में गए और अनुचित व्यवहार को रोका और नियमानुसार जांच के लिए मामला दर्ज किया. तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मृत महिला के शव को फॉरेंसिक लैब में पोस्टमार्टम के लिए नागपुर भेजा गया. अस्पताल में मौजूद आक्रोशित लोगों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महिला का नाम मुंडीपार/सड़क निवासी वनिता विजय भिवगड़े (23) है. 27 जुलाई को शाम 4 बजे साकोली उपजिला अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया. 28 जुलाई को सुबह 10.08 बजे सिजेरियन ऑपरेशन से डिलीवरी हुई. 29 जुलाई सुबह 5 बजे मुंडीपार की आशा कार्यकर्ता ने मृत पत्नी के पति विजय को फोन किया कि आपकी पत्नी की मौत हो गई है, उस वक्त पति विजय अपनी पत्नी के पास था और पत्नी जीवित थी. लेकिन उक्त महिला की मृत्यु 29 जुलाई को सुबह 6.05 बजे हो गई.
मौत से पहले 5 बजे के बीच क्यों आया फोन? मरने से पहले अस्पताल से किस ने आशा सेविका को निर्देश दिया था? यह आरोप परिजनों ने लगाया और जांच की मांग की गई. इस आक्रोशित घटना की जानकारी मिलते ही विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग भी अस्पताल में जुट गए. घटना की जानकारी मिलने पर साकोली पुलिस निरीक्षक राजेशकुमार थोराट तनावपूर्ण शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल के साथ उपजिला अस्पताल पहुंचे.
उपजिला अस्पताल में प्रसव के लिए आई महिलाओं की मौत की यह दूसरी घटना है. इसकी जानकारी भंडारा स्वास्थ्य विभाग को मिलते ही जिला स्वास्थ्य टिम उपजिला अस्पताल गई और मामले को बेकाबू होने से बचाने के लिए मृतक महिला के शव को उच्च स्तरीय जांच और पोस्टमार्टम के लिए नागपुर फोरेंसिक प्रयोगशाला भेजा गया.

सम्बंधित ख़बरें
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
EXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
इस गंभीर घटना की जानकारी मिलने के बाद सांसद सुनील मेंढे ने उपजिला अस्पताल का दौरा किया और अधिकारियों को मामले की जांच करने का निर्देश दिया. इस घटना में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग परिजन, पूर्व विधायक बाला काशीवार, डॉ. राजेश चांदवानी, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिलीप मसुरकर, भाजपा शहर अध्यक्ष किशोर पोगले, विष्णु रणदिवे, प्रकाश कुरंजेकर, बंटी सोनकुसरे, पूर्व नगरसेवक हेमंत भारद्वाज, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने की है.
महिला की मृत्यु हो जाने का पता चलने के बाद शव को तत्काल पोस्टमार्टम के लिए नागपुर स्थित फॉरेंसिक लैब में भेज दिया गया है, संपूर्ण मेडिकल जांच के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया के तहत रिपोर्ट वरिष्ठों को सौंपी जाएगी.- डॉ. संदीपकुमार गजभिये चिकित्सा अधीक्षक- उपजिला अस्पताल साकोली.
मामले की नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार जांच कराई जाएगी. लोगों द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अस्पताल परिसर में पुलिस की नियुक्ति की गयी है. उनकी लिखित शिकायत पुलिस को मिल गई है और जब तक मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिल जाती, किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए और शांति बनाए रखनी चाहिए.-राजेशकुमार थोरात, पुलिस निरीक्षक साकोली पुलिस थाना.
Woman dies after delivery womans body sent to nagpur forensic lab for postmortem outrage among family members
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM










