- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Tumsar Ration Shop License Cancelled Fine Anil Sakure Supply Department
भंडारा: अनाज गड़बड़ी पर राशन दुकान का लाइसेंस रद्द, 34 हजार जुर्माना; आपूर्ति विभाग कार्रवाई
तुमसर में राशन दुकानदार अनिल साकुरे का लाइसेंस रद्द, 34,555 रुपये का जुर्माना, जिला आपूर्ति विभाग की कार्रवाई।

Bhandara News: तुमसर जिला आपूर्ति विभाग ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में गड़बड़ियों के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मालवीय नगर के राशन दुकानदार अनिल रामकृष्ण साकुरे का लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द कर दिया है। साथ ही उन पर 34,555 का जुर्माना लगाया गया है और सुरक्षा जमा (डिपॉजिट) भी जब्त कर लिया गया है।
जिला आपूर्ति अधिकारी नरेश वंजारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, संबंधित दुकान में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। यह कार्रवाई स्वराज्य युवा एकता फाउंडेशन के अध्यक्ष अमित मेश्राम द्वारा की गई शिकायत और उसके निरंतर फॉलोअप के बाद संभव हो सकी।
जांच में सामने आईं गंभीर गड़बड़ियां
फरवरी 2026 में की गई निरीक्षण कार्रवाई के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए—
सम्बंधित ख़बरें
20 साल पुराना विवाद खत्म! सांसद नरेश म्हस्के की बैठक में बड़ा फैसला; जानें किन स्टेशनों की सुधरेगी सूरत?
संभाजीनगर मनपा की कार्रवाई पर हाईकोर्ट सख्त, पूछा जब नियमों का भरोसा दिया था, तो सुबह 5 बजे बुलडोजर क्यों चला?
खादी मंडल ने किया मधुमित्र-मधुसखी पुरस्कारों का ऐलान; 20 मई को विश्व मधुमक्खी दिवस पर होगा वितरण
इलाज के पैसे नहीं थे, तो यूट्यूब देखकर बनाया टॉकिंग बम! अस्पताल को लूटने की फिराक में था आरोपी, CP का खुलसा
गेहूं का 1.16 क्विंटल स्टॉक कम पाया गया
- चावल 6.86 क्विंटल अधिक मिला
- चीनी के स्टॉक में भी कमी दर्ज की गई
- आवश्यक दस्तावेज-सेल्स रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर, कंप्लेंट बुक, यूनिट रजिस्टर मौजूद नहीं थे
- लाभार्थियों को ePOS मशीन की रसीदें नहीं दी जा रही थीं
- दुकान निर्धारित समय और नियमों के अनुसार संचालित नहीं हो रही थी
जांच के दौरान दुकानदार की ओर से दी गई सफाई को विभाग ने असंतोषजनक मानते हुए खारिज कर दिया।
नियमों के तहत कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई महाराष्ट्र शेड्यूल्ड कमोडिटीज (रेगुलेशन ऑफ डिस्ट्रीब्यूशन) ऑर्डर, 1975 के तहत की गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
Tumsar ration shop license cancelled fine anil sakure supply department
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘Welcome To The Jungle’ में होंगे कौन-कौन से सितारें…किन कलाकारों का होगा ज़ोरदार वेलकम, जानें यहां…
May 15, 2026 | 09:57 PM20 साल पुराना विवाद खत्म! सांसद नरेश म्हस्के की बैठक में बड़ा फैसला; जानें किन स्टेशनों की सुधरेगी सूरत?
May 15, 2026 | 09:52 PMMP News: तरबूज बना ‘काल’? श्योपुर में पिता की मौत, बेटा गंभीर; मुंबई जैसी घटना से मचा हड़कंप
May 15, 2026 | 09:43 PMVat Savitri Vrat Niyam, पहली बार रख रही हैं वट सावित्री व्रत? भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना अधूरी रह जाएग
May 15, 2026 | 09:28 PMसंभाजीनगर मनपा की कार्रवाई पर हाईकोर्ट सख्त, पूछा जब नियमों का भरोसा दिया था, तो सुबह 5 बजे बुलडोजर क्यों चला?
May 15, 2026 | 09:22 PMबाढ़ से निपटने का ‘मास्टर प्लान’ तैयार! 34 गांवों पर प्रशासन की पैनी नजर; शिक्षकों को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी
May 15, 2026 | 09:21 PMखादी मंडल ने किया मधुमित्र-मधुसखी पुरस्कारों का ऐलान; 20 मई को विश्व मधुमक्खी दिवस पर होगा वितरण
May 15, 2026 | 09:08 PMवीडियो गैलरी

NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM











