पानी के अभाव में मुरझाई हरियाली, देखभाल के अभाव पर उठे सवाल

उड़ान पुल के नीचे बगीचे में पेड़ पानी के अभाव में सूख रहे हैं। नागरिकों ने लापरवाही का आरोप लगाया है।
bandra-111
Published on: 
Updated on: 

Bhanadara News: शहर में भीषण गर्मी के चलते जहां इंसान बेहाल हैं, वहीं उड़ान पुल के नीचे विकसित किए गए बगीचे के पेड़पौधे पानी के अभाव में सूखने लगे हैं. तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण बगीचे की हरियाली मुरझाती नजर आ रही है. स्थानीय नागरिकों के अनुसार, बगीचे का निर्माण तो किया गया, लेकिन उसकी नियमित देखभाल नहीं हो रही है. पानी नहीं मिलने से कई पौधे सूख चुके हैं, जबकि बाकी भी खराब होने की स्थिति में हैं.

बगीचे की यह बदहाल स्थिति सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए आने वाले लोगों को काफी परेशान कर रही है. मॉर्निंग वॉक करने वाले नागरिकों का कहना है सेंदुरवाफा के चौक तथा अन्य जगहों में बगीचे की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि उसे देखकर मन दुखी हो जाता है.

हरियाली के लिए बनाए गए इस स्थान की उपेक्षा साफ नजर आ रही है. इस बगीचे के निर्माण एवं रखरखाव की जिम्मेदारी संभाल रही यंत्रणा पर लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाया है. नागरिकों का कहना है कि कंपनी द्वारा समय पर पानी नहीं दिया जा रहा, जिससे पेड़पौधों का जीवन संकट में है.

कोटपौधों को समय पर मिले पानीमधु चुघ ने कहा कि हम रोज सुबह टहलने आते हैं, लेकिन बगीचे की हालत देखकर बहुत दुख होता है. पेड़पौधों को समय पर पानी मिलना चाहिए.संजना चंदवानी ने बताया कि, इतनी गर्मी में जब इंसान परेशान है, तो पेड़ों का क्या हाल होगा, यह साफ दिखाई दे रहा है. संबंधित जिम्मेदारों को तुरंत ध्यान देना चाहिए.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com