-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Shiv Bhojan Kendra
8 माह से नहीं मिले शिवभोजन केंद्रों के बिल, दिवाली से पहले दो माह का बिल मिलेगा
- Written By: आंचल लोखंडे
Shiv Bhojan Kendra: अप्रैल से सितंबर तक का शेष छह माह का बिल अभी भी लंबित है। शिवभोजन योजना पांच वर्ष पहले शुरू हुई थी। उस समय से महंगाई काफी बढ़ी है, लेकिन अनुदान उतना ही है।

8 माह से नहीं मिले शिवभोजन केंद्रों के बिल (सौजन्यः सोशल मीडिया )
Bhandara News: महाराष्ट्र सरकार की ओर से गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए शुरू की गई शिवभोजन योजना में 10 रुपये में पौष्टिक और ताज़ा भोजन प्रदान किया जाता है। यह योजना 26 जनवरी 2020 से संचालित है। हालांकि, अब शिवभोजन केंद्र संचालकों का अनुदान अप्रैल 2025 से रुका हुआ है, जिससे केंद्र संचालकों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। लंबे समय से थकी हुई राशि के कारण केंद्र संचालकों पर इस योजना को बंद करने की नौबत आ गई है।
भंडारा जिला आपूर्ति अधिकारी के अनुसार, मार्च 2025 तक का बिल पहले ही अदा किया गया था। अब अप्रैल और मई 2025 के दो माह का बिल तैयार किया जा रहा है और इसे दिवाली से पहले केंद्र संचालकों को अदा किया जाएगा। हालांकि, अप्रैल से सितंबर तक का शेष छह माह का बिल अभी भी लंबित है। शिवभोजन योजना पांच वर्ष पहले शुरू हुई थी। उस समय से महंगाई काफी बढ़ी है, लेकिन अनुदान उतना ही है।
थाली का मूल मूल्य 50 रुपए
वर्तमान में साधारण नाश्ता 20–30 रुपये में मिल रहा है, जबकि शिवभोजन योजना के तहत 10 रुपये में दो रोटियां, दाल-भात और सब्जी प्रदान की जाती है। थाली का मूल मूल्य 50 रुपये है, जिसमें राज्य सरकार 40 रुपये सब्सिडी देती है। केंद्र संचालकों को मात्र 10 रुपये मिलते हैं। महंगाई के कारण, गैस, बिजली, दाल और तेल की कीमतों में वृद्धि होने से यह दर संचालकों के लिए पर्याप्त नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा की चुलबंद नदी में मेडिकल कचरा मिलने से हड़कंप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग
भंडारा में अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की मांग, बिगर सातबारा किसान संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी
Bhandara News: भंडारा में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की मौत
भंडारा में साइबर ठगी: UPI के जरिए दो बैंक खातों से 6.11 लाख रुपये उड़ाए
जिले में 58 शिवभोजन केंद्र
भंडारा जिले में कुल 58 शिवभोजन केंद्र संचालित हैं। इन केंद्रों के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 5,800 थालियाँ गरीब और जरूरतमंद लोगों को वितरित की जाती हैं।
तहसील स्तर पर विवरण:
- भंडारा – 15 केंद्र (1,329 थालियाँ)
- पवनी – 5 केंद्र (500 थालियाँ)
- लाखांदुर – 5 केंद्र (500 थालियाँ)
- साकोली – 8 केंद्र (900 थालियाँ)
- लाखनी – 6 केंद्र (600 थालियाँ)
- तुमसर – 12 केंद्र (1,175 थालियाँ)
- मोहाडी – 7 केंद्र (800 थालियाँ)
इन केंद्रों के माध्यम से गरीब, बेसहारा और मजदूर वर्ग को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाता है।
ये भी पढ़े:
केंद्र संचालकों की समस्याएँ
अनुदान के विलंब के कारण संचालकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।उन्हें कर्मचारियों का वेतन देना होता है।आवश्यक सामग्री और सब्ज़ियाँ खरीदने के लिए उधारी लेना पड रहा है।बढ़ती महंगाई के कारण योजना को नियमित रूप से चलाना कठिन हो गया है। संचालक विजय शहारे (मोहाडी) का कहना है कि योजना कल्याणकारी है, लेकिन सरकार को अनुदान बढ़ाकर केंद्रों का संचालन सुचारू रखना चाहिए।
भंडारा जिला आपूर्ति अधिकारी नरेश वंजारी ने कहा कि शिवभोजन केंद्र संचालकों का मार्च 2025 तक का बिल अदा कर दिया गया है। अप्रैल और मई 2025 के बिल तैयार किए जा रहे हैं और दिवाली से पहले उन्हें भुगतान किया जाएगा।
Shiv bhojan kendra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Kumar Gaurav Birthday: पहली ही फिल्म से मिला स्टारडम, फिर क्यों बॉलीवुड में अपनी पहचान नहीं बचा पाए कुमार गौरव
Jul 11, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
Jul 11, 2026 | 05:55 AMरूस में पहली बार हुई दो ह्यूमनॉइड रोबोट की शादी, AI से लीं कसमें और रोबोट डॉग बना Ring Bearer
Jul 11, 2026 | 04:51 AMAaj Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को किस राशि का लगेगा जैकपॉट, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 11, 2026 | 12:05 AMएक्स हसबैंड नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी को समांथा ने दी शुभकामनाएं, एक्टर ने ऐसे कहा शुक्रिया
Jul 10, 2026 | 11:35 PMशहडोल के सरकारी स्कूल में सांस्कृतिक मंच पर लग रही पाठशाला; गैस सिलेंडर के साए में मासूम बच्चे कर रहे पढ़ाई
Jul 10, 2026 | 11:31 PMCM मोहन यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया शहर का भ्रमण; सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का लिया जायजा
Jul 10, 2026 | 11:15 PMवीडियो गैलरी

आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM














