-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Sakoli Vba Protest Ration Gas Shortage Wildlife Threat Memorandum
साकोली: केसरी कार्डधारकों को राशन व गैस किल्लत दूर करने की मांग; वंचित बहुजन आघाड़ी ने सौंपा ज्ञापन
Sakoli News: साकोली में केसरी कार्डधारकों को मुफ्त अनाज और गैस किल्लत दूर करने के लिए वंचित बहुजन आघाड़ी ने ज्ञापन सौंपा। गैस न मिलने से जंगल जाने वाली महिलाओं पर वन्यजीवों का खतरा बढ़ा है।

Bhandara District News: साकोली राज्य के हजारों केसरी राशन कार्डधारक आज भी अपने हक के अनाज से वंचित हैं। अकेले साकोली तहसील में लगभग 15 हजार केसरी कार्डधारक हैं, जिनमें बड़ी संख्या में गरीब और जरूरतमंद परिवार शामिल हैं।
इन कार्डधारकों को तत्काल मुफ्त राशन उपलब्ध कराने और घरेलू गैस की किल्लत जैसी गंभीर समस्याओं को लेकर वंचित बहुजन आघाड़ी ने साकोली में उपविभागीय अधिकारी (एसडीओ) के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि साकोली क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडर की भारी कमी बनी हुई है। सिलेंडर बुक करने के बाद उपभोक्ताओं को 20 से 25 दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाया कि जब सरकार गैस की पर्याप्त उपलब्धता का दावा करती है, तो जनता को इतनी लंबी प्रतीक्षा क्यों करनी पड़ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
मेलघाट के आदिवासियों की समस्याओं के समाधान की मांग, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
ईरान ही नहीं, पूरी दुनिया के लिए खतरा हैं डोनाल्ड ट्रंप, हुसैन दलवई ने भारत को लेकर कही ये बड़ी बात
Pune Metro Line 3: पुणे मेट्रो-3 की शुरुआत फिर टली, CMRS से मंजूरी नहीं, अब अगस्त में शुरू होने की उम्मीद
ओमान जहाज हमले में पुणे के मरीन इंजीनियर हेरंब करमरकर की मौत, रोते हुए ससुर बोले- बस बेटे का शव लौटा दो सरकार
गैस सिलेंडर उपलब्ध न होने के कारण महिलाओं को मजबूरन चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। ईंधन के लिए जंगल जाने वाली महिलाओं और ग्रामीणों पर बाघ और तेंदुओं के हमले का खतरा बढ़ गया है। हाल ही में लकड़ी लाने गए दो लोगों की वन्यजीव हमले में मौत हो चुकी है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।
मांगे पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन की चेतावनी
वन्यप्राणियों के डर से लोग खेत और जंगल नहीं जा पा रहे हैं, वहीं घरों में गैस की कमी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। संगठन ने मांग की है कि जिले में गैस आपूर्ति की समस्या दूर करने के लिए विशेष समिति गठित की जाए।
ज्ञापन सौंपते समय जिला महासचिव डी.जी. रंगारी, तहसील अध्यक्ष जगदीश रंगारी, शीतल नागदेवे, केवलराम उके, जितेंद्र मेश्राम और उत्तमा गडपायले सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर सचिन रंगारी, राधेश्याम धुले, नरेंद्र फंदे, मोतीराम मेश्राम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो तीव्र आंदोलन किया जाएगा।
Sakoli vba protest ration gas shortage wildlife threat memorandum
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नंबर प्लेट से छेड़छाड़ पड़ेगी भारी! अब चालान ही नहीं, वाहन भी होगा सीज, पढ़िए पूरी खबर
Jul 15, 2026 | 05:32 PMMouth Ulcers: मुंह के छालों से हैं परेशान? अपनाएं ये घरेलू उपाय, दर्द और जलन से जल्द मिल सकती है राहत
Jul 15, 2026 | 05:30 PMशरद पवार की एक चाल, मोदी-शाह चारो खाने चित, NDA को भी खुश किया और पार्टी को टूट से भी बचाया
Jul 15, 2026 | 05:30 PMइंदौर: CM मोहन यादव ने जिला चिकित्सालय के नवनिर्मित 300 बिस्तरीय भवन का किया लोकार्पण
Jul 15, 2026 | 05:26 PMICC ने बदल दिए क्रिकेट के सबसे बड़े नियम! अब ऐसे खेले जाएंगे वनडे और टी20 वर्ल्ड कप, हर मैच होगा करो या मरो
Jul 15, 2026 | 05:22 PMCSMT के ऐतिहासिक गुंबद से पानी रिसने की वजह आई सामने, कमजोर हुए 100 साल पुराने पत्थरों के जोड़
Jul 15, 2026 | 05:17 PMExplainer: मोसाद का एजेंट निकला ईरान का राष्ट्रपति! तख्तापलट की थी साजिश, कैसे फेल हुआ इजरायल का मास्टरप्लान?
Jul 15, 2026 | 05:16 PMवीडियो गैलरी

माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM














