साकोली के विद्यार्थियों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डंका: मुंबई रंगोत्सव चित्रकला प्रतियोगिता में जीते कई पुरस्का
Sakoli Future Podar School: फ्यूचर पोद्दार लर्न स्कूल, साकोली के छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। विधि लोहिया ने प्रथम स्थान पाकर स्कूल का मान बढ़ाया।
Sakoli News: साकोली फ्यूचर पोद्दार लर्न स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगोत्सव सेलिब्रेशन, मुंबई द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन विद्यार्थियों की छिपी हुई कलात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया जाता है, जिसमें देशविदेश के छात्र भाग लेते हैं। यह प्रतियोगिता विश्व के लगभग 10 देशों में आयोजित की जाती है।
इसमें कलर, फिंगर एंड थंब, स्केचिंग, कार्टून मेकिंग जैसी विभिन्न श्रेणियों में मुकाबले आयोजित किए गए। विद्यालय के नर्सरी से लेकर कक्षा 7वीं तक के कुल 31 विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया।
प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की गई थी और छात्रों ने रंग, ब्रश व पेंसिल के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 5वीं की छात्रा विधि लोहिया ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। उसे वीडियो प्रोजेक्टर, प्रमाणपत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर के मौदा में कृषि विक्रेताओं की हड़ताल, 168 दुकानें बंद, किसान हो रहे परेशान
भीषण हादसे के बाद अड्याल बना मिसाल: सर्वधर्मीय एकता से जुटाए 3.5 लाख, पीड़ितों को सहारा
मीरा रोड हमले का ISIS कनेक्शन आया सामने, जानें कौन है आरोपी जैब जुबेर अंसारी और क्या था उसका मिशन
बीड के सांसद बजरंग सोनवणे की कार का एक्सीडेंट, बाइक सवार गंभीर; मस्साजोग में चुनाव तनाव के बीच हुआ हादसा
कक्षा 6वीं की अनन्या भिमटे ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर क्रिकेट किट, प्रमाणपत्र और ट्रॉफी हासिल की। वहीं कक्षा 4वीं के हर्ष कापगते ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर साउंड बार और ट्रॉफी जीती।
कक्षा 3वीं के युगांश बिसेन ने तृतीय स्थान प्राप्त कर बिग साइज हेडफोन और ट्रॉफी प्राप्त की। इसके अलावा लिबान खान को कलावंत पुरस्कार से सम्मानित करते हुए स्कूल बैग और ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यालय को भी विशेष पुरस्कार से नवाजा गया।
इस सफलता के पीछे कला शिक्षक कार्तिक पी. लांजेवार का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। विद्यालय के प्राचार्य निकेशन देऊरमल्ले तथा संचालिका नमिता अजय तुमसरे का भी विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन यास्मिन तुरक एवं आभार अश्विनी झलके ने माना।
