साकोली में बुद्ध पूर्णिमा पर सप्ताह भर कार्यक्रमों की धूम; नाना पटोले करेंगे उद्घाटन, कव्वाली से होगा प्रबोधन
Sakoli Buddhist Festival News: साकोली में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर साप्ताहिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 1 और 5 मई को कव्वाली के माध्यम से सामाजिक प्रबोधन होगा, जिसका उद्घाटन नाना पटोले करे।
नाना पटोले (फोटो-सोशल मीडिया)
Sakoli Buddha Purnima Nana Patole 2026: साकोली बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर इस वर्ष सप्ताह भर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर भगवान बुद्ध के संदेशों को जनजन तक पहुंचाया जाएगा। गौतम बुद्ध के प्रतिपादित स्वतंत्रता, समता, न्याय, करुणा, त्याग और प्रेम की जीवन शैली को आधार मानकर आयोजित किए जा रहे इन कार्यक्रमों को लेकर नागरिकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। साप्ताहिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत 1 मई शुक्रवार को होमगार्ड परेड ग्राउंड के मैदान पर एक संगीतमय कव्वाली का आयोजन किया गया है।
इसमें राष्ट्रीय प्रबोधनकार प्रकाश पाटनकर अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त रूप से स्वाभिमानी सामाजिक संघटना, भीम सेना, बुद्ध विहार समिति, समता सैनिक दल, छत्रपति ग्रुप और सक्षम फाउंडेशन के माध्यम से किया जा रहा है।
कार्यक्रम के सफल संचालन की जिम्मेदारी ओम गायकवाड, सचिन गजभिये और धम्मा वसनिक संभालेंगे। इसी क्रम में बुद्ध पूर्णिमा सप्ताह के अंतिम चरण में 5 मई को डॉ. बाबासाहब आंबेडकर स्मारक समिति के मैदान में एक और शानदार कार्यक्रम संपन्न होगा।
सम्बंधित ख़बरें
उपजाऊ खेत बचाने गडचिरोली के किसान पहुंचे उपराष्ट्रपति के द्वार, जमीन अधिग्रहण का किया साफ विरोध
वर्धा के 14 देवस्थानों को मिला ‘क’ वर्ग का दर्जा, पालकमंत्री पंकज भोयर की अध्यक्षता में बड़ा निर्णय
CSMT स्टेशन हुआ और स्मार्ट: डिस्प्ले बोर्ड पर एक साथ दिखेगी 12 ट्रेनों की रियल-टाइम जानकारी
सुखकर्ता अस्पताल में हंगामा: बीड़ीपेठ के नागरिकों का फूटा गुस्सा, डॉक्टर व प्रशासन पर कार्रवाई की मांग पर अड़े
यह भी पढ़ें:- खरीफ सीजन से पहले कृषि केंद्रों की अनिश्चितकालीन हड़ताल; विलास ताथोड ने जताया विरोध, किसानों की बढ़ी मुश्किलें
महामाया ग्रुप साकोली सेंदूरवाफा के सौजन्य से आयोजित इस शाम में भीम प्रबोधनकार विकास राजा अपनी कव्वाली के माध्यम से सामाजिक प्रबोधन करेंगे।कार्यक्रम में शामिल होने की अपीलइस कार्यक्रम का सूत्र संचालन अध्यक्ष हर्षद मेश्राम, उपाध्यक्ष अमोल टेंभुर्णे और मदन रामटेके करेंगे।
इन दोनों ही प्रमुख आयोजनों में विधायक नाना पटोले मुख्य उद्घाटक के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही विशेष अतिथि के रूप में सांसद प्रशांत पडोले, बीडीसीसी बैंक के अध्यक्ष सुनील फुंडे, वैनगंगा बहुउद्देशीय संस्था के अध्यक्ष सोमदत्त करंजेकर और समाज कल्याण सभापति शीतल राऊत अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। आयोजकों ने सभी नागरिकों से इन प्रबोधनकारी कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में सम्मिलित होने की अपील की है।
