-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Rehabilitate 26 Villages Soon Bhondekar
26 गांवों का पुनर्वास शीघ्र करें: भोंडेकर
- Written By: नवभारत डेस्क

- विधायक नरेंद्र भोंडेकर की मुख्यमंत्री से मांग
भंडारा. भंडारा विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने आज मुख्यमंत्री को दिए एक ज्ञापन के माध्यम से गोस/खुर्द जलाशय के बैक वॉटर से प्रभावित 26 गांवों के तत्काल पुनर्वास की मांग की है.
गोसे खुर्द राष्ट्रीय परियोजना के पूर्ण होने के बाद जलाशय में 245 मीटर तक पानी रोक जा रहा है. जिसके कारण भंडारा और पवनी तालुका के 26 गांव आंशिक या पूर्णरूप से प्रभावित हुए हैं. हाल ही में हुई भारी बारिश और बाढ़ से इन गावों का बुरा हाल हुआ है. इन गांवों के पुनर्वास की लगातार मांग की जा रही है और विदर्भ विकास निगम ने सरकार को प्रस्ताव भेजा है मगर अभी तक इन गावों के पुनर्वसीत ना होने से हर साल भीषण बाढ़ से परेशानियाँ बढ़ गई हैं.
2019 में इस निर्वाचन क्षेत्र से जीतने के बाद से, विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने राहत और पुनर्वास मंत्री के साथ-साथ सचिव स्तर पर कई बैठकें की हैं. विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री एकनाथजी शिंदे के नेतृत्व में इस मसले का जल्द समाधान हो जाएगा. विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री शिंदे साहब ने इस मुद्दे को जल्द दूर करने का वादा किया है.
आंशिक रूप से प्रभावित गांवों में मुजबी, दवडीपार, दाभा, गणेशपूर, भोजापूर, सालेबर्डी, कारधा, तिड्डी, कोरंभी देवी, बेला, कोथुर्णा, खैरी/बेटाळा, कवडसी, बेरोडी/टोला, करचखेडा, जमनी, लोहारा, भंडारा खास, पाहुनगाव, खमाटा, सूरबोडी और पेवठा गांव शामिल हैं जबकि पूरी तरह से प्रभावित गांवों में खमारी और खापा गांव शामिल हैं. इन सभी 26 गांवों में कुल घरों की संख्या 28484 है और 4562 घर स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए इच्छुक हैं. विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने कहा कि वह इन 26 गांवों के पुनर्वास के मुद्दे को तब तक आगे बढ़ाते रहेंगे, जब तक इसका समाधान नहीं हो जाता.
सम्बंधित ख़बरें
Rehabilitate 26 villages soon bhondekar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 18 जुलाई LIVE: पश्चिम बंगाल दौरे के तहत सिलीगुड़ी में BSF जवानों से संवाद करेंगे अमित शाह
Jul 18, 2026 | 06:36 AMBirthday Horoscope: आध्यात्मिक उन्नति, आर्थिक लाभ और नई सफलताओं के संकेत, पढ़ें पूरा वार्षिक राशिफल
Jul 18, 2026 | 06:30 AMPriyanka Chopra Birthday: मिस वर्ल्ड से ग्लोबल स्टार बनने का सफर! जानें प्रियंका चोपड़ा से जुड़े अनसुने किस्से
Jul 18, 2026 | 06:30 AMबंटवारे में उजड़ गई थी जिंदगी, साइकिल मैकेनिक बनकर किया गुजारा, जानें फिर मेहदी हसन कैसे बने संगीत के शहंशाह
Jul 18, 2026 | 06:00 AMMaharashtra Weather: आज राज्य में 20 जिलों में येलो अलर्ट, मानसून की जोरदार वापसी, जानें आपके शहर का मौसम
Jul 18, 2026 | 05:55 AMस्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, 6 साल में पहली बार इतनी गिरी बिक्री, जानिए क्यों नहीं खरीद रहे लोग नए फोन
Jul 18, 2026 | 04:44 AMआगरा कैंट कांड में बड़ी कार्रवाई: RPF कमांडेंट का तबादला, कई अधिकारियों तक पहुंची जांच की आंच
Jul 18, 2026 | 12:14 AMवीडियो गैलरी

थाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 11:07 PM
आमिर खान का बड़ा झूठ बेनकाब! 3 इडियट्स से पहले नहीं जानते थे सोनम वांगचुक को? देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:58 PM
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:32 PM
1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM














