पवनी के उपसभापति प्रमोद मेंढे की गई कुर्सी, नए उपसभापति की दौड़ में चंद्रशेखर पडोले आगे

No Confidence Motion: भंडारा जिले की पवनी पंचायत समिति में उपसभापति प्रमोद मेंढे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 13 मतों से मंजूर हुआ। पद रिक्त होने के बाद नए उपसभापति के चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है।
pavani panchayat samiti no confidence motion
पंचायत समिती नेता(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • पवनी पंचायत समिति में उपसभापति प्रमोद मेंढे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव मंजूर।

  • मतदान में प्रस्ताव के पक्ष में कुल 13 वोट पड़े।

  • 14 सदस्यीय पंचायत समिति में 13 सदस्यों ने उपसभापति के खिलाफ एकजुटता दिखाई।

  • अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद उपसभापति का पद रिक्त घोषित किया गया।

Pavani Panchayat Samiti: भंडारा जिले के पवनी पंचायत समिति में आयोजित विशेष बैठक में उपसभापति पद के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बहुमत से मंजूर हो गया। उपसभापति के कार्यकाल और कार्यशैली से असंतुष्ट सदस्यों की ओर से यह प्रस्ताव दाखिल किया गया था।

मतदान के दौरान प्रस्ताव के पक्ष में कुल 13 वोट पड़े, जिसके बाद उपसभापति का पद आधिकारिक रूप से रिक्त घोषित कर दिया गया है। विशेष बैठक की कार्यवाही भंडारा के उपविभागीय अधिकारी साईकिरण नंदाला की अध्यक्षता में पीठासीन अधिकारी के रूप में हुई। इस अवसर पर पवनी के तहसीलदार सतीश सालवे और पंचायत समिति के गटविकास अधिकारी नितेश माने प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

आगामी प्रक्रिया शुरू करने की बात

अधिकारियों की निगरानी में संपूर्ण मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गई। अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद प्रशासन ने नए उपसभापति के चुनाव के लिए आगामी प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है। इस घटनाक्रम के बाद से स्थानीय राजनीति में काफी सरगर्मी बढ़ गई है।

pavani panchayat samiti no confidence motion
भंडारा में तबादला रद्द कराने के लिए मांगी 25 हजार की रिश्वत, भंडारा में चिकित्सा अधिकारी समेत 2 गिरफ्तार

सभी 13 सदस्य थे नाराज

14 सदस्यीय पवनी पंचायत समिति में दलीय स्थिति काफी दिलचस्प है। यहां भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 6, शिवसेना शिंदे गुट के 3, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजित पवार गुट के 3। बहुजन समाज पार्टी का 1 और भारतीय जनता पार्टी का 1 सदस्य है।

निवर्तमान उपसभापति प्रमोद मेंढे के कामकाज से नाराज होकर लगभग सभी 13 सदस्यों ने एकजुट होकर यह अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था, जिसे प्रशासनिक बैठक में सर्वसम्मति जैसा समर्थन मिला।

pavani panchayat samiti no confidence motion
यवतमाल में 9 महीने में 220 किसानों की आत्महत्या, सितंबर में 39 मौतें; सूखे ने बढ़ाया खेती का संकट

चंद्रशेखर पडोले का नाम आगे

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आसगांव क्षेत्र से पंचायत समिति सदस्य चंद्रशेखर पडोले के नाम पर नए उपसभापति के रूप में मुहर लग सकती है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से जुड़े पडोले के नाम को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता और अन्य सदस्य काफी सक्रिय दिखाई दे रहे हैं।

हाल ही में विभिन्न दलों के सदस्य एक साथ यात्रा से वापस लौटे हैं, जिससे इस बात को और बल मिल रहा है। फिलहाल चंद्रशेखर पडोले का नाम सबसे आगे चल रहा है और जल्द ही नए उपसभापति के नाम का औपचारिक ऐलान होने की संभावना है।

Navbharat Live
navbharatlive.com