-
शनि, 25 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Number Of Ladli Sisters Is Decreasing Shock Of Disqualification Is Increasing Resentment
लाडली बहनों की संख्या हो रही कम, अयोग्यता के झटके से बढ़ रही नाराजगी
- Written By: आंचल लोखंडे
Ladaki Bahin Yojana: भंडारा विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार की ओर से शुरू की गई महत्त्वाकांक्षी लाडली बहन योजना में योग्य महिलाओं की संख्या घटने लगी है, जिससे जिले में खलबली मची हुई है।

लाडली बहनों की संख्या हो रही कम (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Bhandara News: भंडारा विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार की ओर से शुरू की गई महत्त्वाकांक्षी लाडली बहन योजना में योग्य महिलाओं की संख्या घटने लगी है, जिससे जिले में भारी खलबली मची हुई है। अब तक 32,522 महिलाओं का लाभ अचानक बंद हो गया है, जिससे महिलाओं में रोष की लहर दौड़ गई है।सूत्रों के अनुसार,योग्यता के मानदंडों के बावजूद कई महिलाओं के बैंक खातों में प्रतिमाह 1,500 रुपये का अनुदान अचानक बंद किया जा रहा है।
यह कदम लाभार्थियों के बीच नाराजगी और असंतोष पैदा कर रहा है। महायुति सरकार ने जून 2024 में विधानसभा चुनाव से पहले इस योजना की घोषणा की थी। भंडारा जिले में इसके लिए कुल 2,99,971 महिलाओं ने आवेदन किया था। इनमें से 2,82,788 महिलाओं को योजना का लाभ मिलना शुरू हुआ। भंडारा जिले में इन योग्य महिलाओं को प्रतिमाह 1,500 रुपये का अनुदान मिलने के कारण सालाना लगभग 42।41 करोड़ रुपये का वित्तीय भार सरकार को वहन करना पड़ रहा था। योजना की शुरुआत में 17,183 महिलाएं अयोग्य घोषित हुई।
दस्तावेजों की हो रही जांच
अब,उपलब्ध लाभार्थियों में भी सावधानीपूर्वक छानबीन की जा रही है, जिससे योग्य महिलाओं की संख्या में गिरावट आ रही है। इस वजह से महिलाओं में यह भावना पैदा हो रही है कि लाडली बहन योजना अब सौतेली बहन बन गई है। योजना के लिए पंजीयन प्रक्रिया दो चरणों में हुई थी। जुलाई 2024 में नारी शक्ति दूत ऐप के माध्यम से 2,09,282 महिलाओं ने आवेदन किया। इसमें 15,349 महिलाएं अयोग्य ठहराईं गई।
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: महाडीबीटी पोर्टल की तकनीकी समस्या से छात्रवृत्ति अटकी, विद्यार्थियों के प्रवेश पर संकट
Bhandara News: साकोली में जर्जर मकान का हिस्सा ढहा, मलबे में दबे मां-बेटे को बचाया गया
Bhandara News: भंडारा से पंढरपुर वारी के लिए अतिरिक्त बस सेवा, गांव से मिलेगी सीधी बस सुविधा
भंडारा में पेपर लीक और छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में उग्र प्रदर्शन, बंद को मिला समर्थन
32,522 महिलाओं का लाभ बंद
अगस्त 2024 में मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना पोर्टल पर 90,689 महिलाओं ने आवेदन किया, जिसमें 88,855 महिलाएं योग्य रहीं और 1,834 अयोग्य हुईं। वर्तमान में प्रतिदिन कितनी महिलाएं अयोग्य हो रही हैं, इसका वर्गवार और सटीक डेटा संबंधित विभाग के पास उपलब्ध नहीं है। पोर्टल पर अयोग्यता का कारण स्पष्ट नहीं होने से असमंजस फैल रहा है। महिलाएं जब केवायसी प्रक्रिया पूरी करने जाती हैं, तो अक्सर आधार अपडेट होने से पहले ही उन्हें संदेश प्राप्त होता है कि वे योजना की लाभार्थी नहीं हैं। यह प्रशासनिक स्तर पर आंकड़ों की कमी को उजागर करता है।
ये भी पढ़े: रावण दहन में उमड़ा जनसैलाब, धार्मिक परंपराओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संगम
नया पंजीयन बंद
जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अरुण बांदुरकर ने बताया कि 2024 के शुरुआती चरण में आवेदन करने वाली महिलाएं ही वर्तमान में योग्य हैं, और योजना के लिए नई महिलाओं की पंजीकरण फिलहाल बंद है। वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के अनुसार समय-समय पर कार्रवाई की जाती है।
महिलाओं की नाराजगी
लाभ बंद होने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ने से महायुति सरकार को महिलाओं के रोष का सामना करना पड़ सकता है। लाभार्थियों ने अपात्रता के कारण स्पष्ट करने और पारदर्शिता लाने की मांग की है।
Number of ladli sisters is decreasing shock of disqualification is increasing resentment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Jul 25, 2026 | 12:42 AMथैंक्यू फ्रेंड्स…देर रात पीएम मोदी ने पोस्ट की नई Reel, युवाओं को सकारात्मक सुझावों के लिए कहा शुक्रिया
Jul 24, 2026 | 11:27 PM‘नशे ने बर्बाद कर दी जिंदगी…’ मुरैना के पोरसा में 19 वर्षीय सर्वेश ने गोली मारकर की खुदकुशी
Jul 24, 2026 | 11:23 PMदिल्ली पहुंचे NCP विधायक रोहित पवार, जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन को दिया समर्थन, सरकार पर साधा निशाना
Jul 24, 2026 | 11:22 PMदुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM2047 तक देश के अग्रणी शहरों में शामिल होगा संभाजीनगर! सिटी ट्रांसफॉर्मेशन यूनिट तय करेगी विकास का नया रोडमैप
Jul 24, 2026 | 11:11 PMIndia Romania Relations: राष्ट्रपति मुर्मु की रोमानिया यात्रा, व्यापार और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति
Jul 24, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM














