-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Misdemeanor Case Of Girl On The Pretext Of Marriage Accused Arrested After Three And A Half Months
शादी का झांसा देकर युवती से कुकर्म मामला, साढ़े तीन महीने बाद आरोपी गिरफ्तार
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
- पुलिस जांच से संतुष्ट नहीं : सामाजिक कार्यकर्ता मेश्राम ने लगाया आरोप
- पुलिस दबा रही है अवैध गर्भपात मामला
भंडारा. मार्केटिंग कंपनी में काम कर रहे युवक गोंदिया निवासी रोहित देवेंद्र टेंभेकर (28) ने 19 साल की लड़की का शारीरिक शोषण किया. जब वह गर्भ रही. शादी का वादा कर, बहला फुसलाकर गर्भपात कराया. लेकिन बाद में युवक अपने वादे से पलटा एवं फरार हो गया. पीड़ित युवती ने पुलिस में पहुंची. लेकिन जांच आगे नहीं बढ़ रही थी. जिसके बाद पीडिता की मां ने महिला आयोग से लेकर संबंधित मंच पर मामला उठाया. इस बीच फरार हुए आरोपी ने जमानत के लाख प्रयास किए. हायकोर्ट से बेली अर्जी खारिज करने के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया. इस पूरे मामले में सामाजिक कार्यकर्ता परमानंद मेश्राम ने सवाल किए है, जिसमें उन्होंने युवती का अवैध गर्भपात किए जाने के मामले में पुलिस की भूमिका पर आश्चर्य व्यक्त किया है.
साढ़े तीन महीने बाद हुई गिरफ्तारी
परमानंद मेश्राम ने बताया कि जब युवती न्याय मांगने के लिए पुलिस के पास में पहुंची. पुलिस ने आरंभ से मामले को गंभीरता से नहीं लिया. इस बीच युवक द्वारा युवती के मोबाइल पर काल कर एवं मैसेज भेज कर धमकाता रहा. साढ़े तीन महीने तक आरोपी खुलेआम घूमता रहा. परमानंद मेश्राम ने कहा कि ऐसे मामले में पुलिस को पीडित पक्ष के साथ खड़ा होकर न्याय दिलाना चाहिए. लेकिन यहां ठीक उल्टा हुआ. पीडित युवती की मां ने अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए महिला आयोग से लेकर उच्च न्यायालय तक चक्कर काटे.
बहुत बड़ा षड्यंत्र
पीडित युवती की मां का दावा है कि आरोपी एवं उसके मित्र यह युवतियों को अपने प्यार के जाल में फंसा कर उसका शारीरिक शोषण करते थे. पुलिस अगर ईमानदारी से व्यापक तौर पर जांच करें तो कई पुराने मामले भी सामने आने की संभावना है. क्योंकि यह युवक पहले भी कई लड़कियों को प्यार का लालच देकर उनका शारीरिक शोषण कर चुका है. उल्लेखनीय है कि पीड़िता को कुछ फोन अन्य जिले से आए. जिसमें युवतियों ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि वह भी शर्मनाक हरकत का शिकार हुई है. इसलिए पीड़िता की मां ने पुलिस से गिरोह की जड़ तक जाने की मांग की है.
अवैध गर्भपात मामले में मौन क्यों ?
रोहित यह वह अपने भाई के साथ नेटवर्किंग मार्केटिंग में था. अप्रैल 2021 में उसने पीडिता को अपने जाल में फंसाया. शारीरिक शोषण किया. जब वह गर्भवती रही. उसने पीडिता के परिवार को विश्वास दिलाया कि वह पीड़िता के साथ शादी करने वाला है. रोहित यह युवती को अपने घर ले गया. बगैर बिना चिकित्सकीय जानकारी के बावजूद युवती को गर्भपात कराया. जबकि अवैध गर्भपात से युवती की जान को खतरा हो सकता था. लेकिन पुलिस ने अवैध गर्भपात के पहलू की ओर अब तक ध्यान ही नहीं दिया है.
इसलिए परमानंद मेश्राम ने मांग की है कि अवैध गर्भपात यह गंभीर अपराध होने की वजह से पुलिस को इन कुकृत्यों में साथ देने वालों को सह-अभियुक्त बनाया जाना चाहिए.
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में शालाएं खुलीं लेकिन 50 स्कूलों से शिक्षक ही गायब: शिक्षा समिति ने भर्ती के लिए पारित किया प्रस्ताव
भंडारा में मनपा की ५ दुकाने सील, व्यापारियों ने केबिन के सामने सब्जिया फेंक कर किया आंदोलन
भंडारा के परियोजनाओं में महज 18.91% पानी शेष, खरीफ फसलों पर मंडराया सूखा संकट, खरीफ फसल पर सूखा संकट
भंडारा में कृषि दिवस पर प्रगतिशील किसानों का सम्मान, आधुनिक खेती पर दिया गया मार्गदर्शन
बडी जांच की जरूरत : मेश्राम
परमानंद मेश्राम ने कहा कि अब तक आरोपी के खिलाफ कुकर्म मामला दर्ज किया गया. लेकिन गर्भपात कराने वालों के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है. एक गर्भपात ने एक निर्दोष आत्मा को मार डाला. इसलिए इस मामले में आरोपी व सह आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए. आरोपी को भागने में साढ़े तीन महीने की देरी करने वाले जांच अधिकारी पूछताछ करने की जरूरत है.
Misdemeanor case of girl on the pretext of marriage accused arrested after three and a half months
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली-यूपी में बदला मौसम, मुंबई बारिश से बेहाल, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट
Jul 03, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope 03 July 2026: करियर, धन, सम्मान और परिवार में क्या होंगे बदलाव? पढ़ें जन्मदिन का राशिफल
Jul 03, 2026 | 06:10 AMमुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
Jul 03, 2026 | 05:55 AMWhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














