तेंदूए ने किया बकरी की शिकार, सोनी गाव की दुसरी घटना

Leopard attacked again in Mumbai, 14 year old boy injured, eighth incident of attack in 1 month
File Photo
Published on
Updated on

लाखांदूर. रात के दौरान शिकार के खोज में जंगल क्षेत्र से गाव में घुसे तेंदूए ने बकरी की शिकार करने की घटना हुई. उक्त घटना 28 नवंबर को रात के दौरान तहसील के सोनी गाव में घटित हुई. हालांकि इस घटना से पहले भी पिछले कुछ महिनों पुर्व स्थानीय सोनी में तेंदूए द्वारा एक बकरी की शिकार हुई थी. 

जिससे उक्त शिकार की दुसरी घटना होने की जानकारी दी गई है. इस घटना में तहसील के सोनी निवासी तिर्थराज पुंडलिक वसाके नामक किसान का लगभग 5,000 रुपयों के क्षती की जानकारी दी गई है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के पिडीत किसान द्वारा रोजाना की तरह स्वयं के निवासी मकान के बकरियों के लिए बनाए गए झोपडी में कुछ बकरिया बन्धी हुई थी. इस बीच रात के दौरान शिकार की खोज में जंगल क्षेत्र से गाव में पहुंचे तेंदूए ने झोपडी में बन्धी बकरियों पर हमला बोल दिया. 

इस हमलें में तेंदूए ने लगभग 5,000 रुपयों की बकरी की मौत हो गयी. हालांकि सुबह के दौरान उक्त घटना बकरी मालिक किसान के परिजनों को जानकारी होते ही इस घटना की जानकारी स्थानिय लाखांदूर वनविभाग को दी गई. 

जिसके अनुसार लाखांदूर के वनपरीक्षेञाधिकारी रुपेश गावीत के मार्गदर्शन में क्षेञ सहाय्यक आय.जी. निर्वाण,  वनरक्षक आर.एस. भोगे आदी कर्मियों ने घटनास्थल पहुंचकर पंचनामा किया है. इस घटना में पिडीत बकरी मालिक के परिजनों सहित नागरिकों द्वारा मुआवजे की मांग की गई है.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com