आईपीएल सट्टेबाजों के खिलाफ एलसीबी की कार्रवाई, चार गिरफ्तार

24 apr tumsar ipl satta karwai
Published on: 
Updated on: 

भंडारा.  स्थानीय अपराध शाखा और तुमसर पुलिस  की संयुक्त कार्रवाई में रविवार (24 अप्रैल) को तुमसर में एक आईपीएल सट्टेबाजी लगा रहे अड्डे पर छापा मारा गया. इस कार्रवाई में चार सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से तीन मोबाइल समेत तीन हजार रुपये जब्त किए गए हैं.

एलसीबी पुलिस निरीक्षक जयवंत चव्हाण के अनुसार,  चल रहे आईपीएल क्रिकेट खेल पर तुमसर शहर में लाखों रुपये का सट्टा बाजार होने की जानकारी एलसीबी को मिली. इसी के आधार पर छापा मारा गया. 

इस कार्रवाई में एलसीबी पुलिस निरीक्षक जयवंत चव्हाण, सहायक पुलिस निरीक्षक नितीनचंद्र राजकुमार और निखिल रोडगे ने अचानक छापा मारते हुए यह कार्रवाई की एवं 4 सटोरियों को गिरफ्तार किया है. इनमें महेंद्र सहदेव मेश्राम (27), वीरेंद्र भाविक कठाणे (31), संजय हंसराज साठवणे (29) तिन्ही रा. गोवर्धनगर तुमसर व निलेश शिवकुमार साठवणे (28) का समावेश है. 

उनके पास से तीन हजार रु. नकद और कुल 11,503 रु. मूल्य के 3 मोबाइल हैंडसेट बरामद किए गए. चारों आरोपियों के खिलाफ तुमसर थाने में मामला दर्ज किया गया है.

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला पुलिस अधीक्षक वसंत जाधव ने बताया कि जुआ और अवैध धंदो की वजह से पारिवारिक और सामाजिक स्वास्थ्य को खतरा पहुंचता है. भंडारा पुलिस ऐसी सभी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए तैयार है. जिले में किसी भी प्रकार का अवैध व्यापार बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे. 

Navbharat Live
navbharatlive.com