लाखनी नगर पंचायत में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दाखिल
Municipal Politics Lakhani : लाखनी नगर पंचायत की अध्यक्ष त्रिवेणी मनोज पोहरकर और उपाध्यक्ष लता रमेश रोडे के खिलाफ 13 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव दाखिल किया है।
Nagar Panchayat Lakhani (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Nagar Panchayat Lakhani: लाखनी नगर पंचायत की अध्यक्ष त्रिवेणी मनोज पोहरकर और उपाध्यक्ष लता रमेश रोडे के खिलाफ 13 पार्षदों ने क्रमशः जिला कलेक्टर भंडारा और नगराध्यक्ष के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। अब नगरवासियों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि यह प्रस्ताव पारित होगा या खारिज।पार्षदों का आरोप है कि अध्यक्ष ने पदभार संभालने के बाद से एकतरफा और मनमाने ढंग से कार्य किया।
निर्णय प्रक्रिया में पार्षदों की अनदेखी की गई तथा उनके सुझावों को महत्व नहीं दिया गया। आरोप है कि सामूहिक नेतृत्व की भावना को दरकिनार कर अधिकांश अधिकार अपने पास केंद्रित कर लिए गए।अविश्वास प्रस्ताव में यह भी आरोप लगाया गया है कि अध्यक्ष के पति नगर पंचायत के प्रशासनिक कार्यों में प्रत्यक्ष हस्तक्षेप करते हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
13 पार्षदों का बड़ा कदम
इन्हीं आरोपों के आधार पर 13 पार्षदों ने महाराष्ट्र नगर परिषद, नगर पंचायत एवं औद्योगिक नगर अधिनियम, 1965 की धारा 341बी5 के तहत जिला कलेक्टर के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया है।अब आगामी दस दिनों के भीतर बुलाई जाने वाली विशेष बैठक में इस प्रस्ताव पर निर्णय लिया जाएगा, जिस पर पूरे नगर की नजरें टिकी हुई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में अवैध यात्री परिवहन पर एसटी का बड़ा एक्शन, 34 वाहनों पर कार्रवाई, 27,300 रुपये जुर्माना
उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका! उपनेता शुभांगी पाटिल हजारों कार्यकर्ताओं के साथ शिंदे गुट में होंगी शामिल
नागपुर में फर्जी दस्तावेजों से प्लॉट बेचकर 32 लाख की ठगी, हुड़केश्वर पुलिस ने महिला समेत 2 पर दर्ज किया केस
नागपुर मनपा में गाड़ियों को लेकर खींचतान, सत्ता पक्ष नेता बाल्या बोरकर ने लौटाई सरकारी कार; सभापति अड़े
ये भी पढ़े: छत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
लाखनी नगर पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव दाखिल
अविश्वास प्रस्ताव पर संदीप भांडारकर, राजेश निम्बेकर, महेश आकरे, अश्विन धरमसारे, भूपेंद्र धरमसारे, सचिन भैसारे, प्रदीप तितीरमारे, विपुल कांबले, विभा हजारे, कांता निर्वाण, निशा मोहनकर, सविता सोनवाने और सारिका बसेशंकर के हस्ताक्षर हैं।
