Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भंडारा में सर्वधर्मीय सामूहिक विवाह; 16 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, विधायक नाना पटोले ने बताया सर्वश्रेष्ठ दान

Bhandara District News: विधायक नाना पटोले ने मोहरना में आयोजित सर्वधर्मीय सामूहिक विवाह समारोह में 16 दंपतियों का विवाह संपन्न कराया। उन्होंने कन्यादान को सर्वोत्तम दान बताया।

  • Author By Manoj Akotkar | published By रूपम सिंह |
Updated On: Apr 22, 2026 | 06:31 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara District OBC Sangram News: लाखांदुर तहसील के मोहरना में आयोजित सर्वधर्मीय सामूहिक विवाह समारोह में 16 दंपति विवाह बंधन में बंधे। इस अवसर पर विधायक नाना पटोले ने कहा कि कन्यादान सभी दानों में सर्वोत्तम दान है। बेटी और दामाद का सुखी जीवन ही मातापिता के लिए सबसे बड़ा सुख होता है, जो स्वर्ग से भी बढ़कर है। ओबीसी संग्राम, नाना पटोले मित्र परिवार और स्थानीय ग्रामीणों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में नागरिक और बाराती उपस्थित रहे।

विधायक पटोले ने कहा कि शादी केवल एक सामाजिक परंपरा नहीं, बल्कि दो परिवारों को जोड़ने वाला पवित्र बंधन है, जिसमें बेटी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने मातापिता से बेटाबेटी में भेदभाव न करने और दोनों को समान अवसर देने की अपील की।

उन्होंने बताया कि कोरोना काल के दौरान ऐसे सामूहिक विवाह समारोहों पर रोक लग गई थी, जिससे कई जरूरतमंद परिवारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। साथ ही, आज के दौर में कुछ युवाओं द्वारा शादी को अत्यधिक खर्चीला बनाने की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में सादगी और समानता का संदेश देते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

 त्रिमूर्ति चौक पर कर्मियों की हुंकार, आश्वासन पूरे न होने से हजारों कर्मी सड़कों पर, कामकाज ठप

 वरठी में अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से व्यक्ति की मौत, सैर के दौरान हादसा, वाहन चालक फरार

अब सुबह 7 से 10 बजे तक ही लगेंगी कक्षाएं, भंडारा जिलाधिकारी कुमार ने बदला स्कूलों का समय

Bhandara News:  चिखला में बाघ का आतंक गौशाला में घुसकर फिर किया गाय का शिकार 

बौद्ध व हिंदू रीति-रिवाजों से संपन्न विवाह

मोहरना के ग्रामीणों द्वारा इस परंपरा को पुनर्जीवित करने के प्रयास की सराहना की। बौद्ध व हिंदू रिवाजों में हुई शादीसमारोह में बौद्ध रीतिरिवाज से 2 तथा हिंदू रीतिरिवाज से 14 दंपतियों का विवाह संपन्न हुआ।

विधायक ने युवाओं से नशामुक्त जीवन अपनाने और संतों द्वारा बताए गए आदर्शों के अनुसार समाज निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने भविष्य में भी इस आयोजन को और भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में जिप के पूर्व अध्यक्ष रमेश डोंगरे, तहसील कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप बुराडे, कृषि उत्पन्न बाजार समिति के सभापति सुरेश ब्राह्मणकर, देवीदास पारधी, विशाखा माटे, प्रणाली ठाकरे, वामन बेदरे, मनोहर राउत सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की प्रस्तावना नाना पिलारे ने रखी, जबकि संचालन एवं आभार मंगेश राउत ने माना।

Lakhandur mass wedding nana patole kanyadaan social unity mohorna news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 22, 2026 | 05:38 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.