-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Lakhandur Fake Silver Fraud Jeweller Cheated 20 Thousand
नकली चांदी बेचकर ज्वेलर्स से 20 हजार की ठगी, फर्जी बिल और आधार कार्ड का सहारा
- Written By: आंचल लोखंडे
Fake Silver Fraud: लाखांदुर के हाडगे ज्वेलर्स में दो अज्ञात ठगों ने फर्जी बिल और आधार कार्ड दिखाकर 194 ग्राम नकली चांदी के आभूषण 20 हजार रुपये में बेच दिए।

Jewellery Shop Scam (सोर्सः सोशल मीडिया)
Lakhandur News: सोने-चांदी की परख रखने वाले एक ज्वेलर्स व्यापारी को ठगों ने नकली चांदी बेचकर 20 हजार रुपये का चूना लगा दिया। यह घटना लाखांदुर स्थित हाडगे ज्वेलर्स में सामने आई है। मामले के उजागर होने के बाद सराफा व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोपहर करीब 3 बजे दो अज्ञात युवक ग्राहक बनकर हाडगे ज्वेलर्स पहुंचे। दोनों ने 94 ग्राम वजन का एक ब्रेसलेट और 100 ग्राम की एक चेन सहित कुल 194 ग्राम चांदी के आभूषण बिक्री के लिए दिखाए। शुरुआत में व्यापारी को संदेह हुआ और उन्होंने आभूषण गिरवी रखने या खरीदने से इनकार कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने मुरादाबाद का कथित बिल और आधार कार्ड दिखाकर व्यापारी का विश्वास जीत लिया।
व्हाट्सएप मैसेज से खुला नकली चांदी का खेल
साथ ही उन्होंने पारिवारिक जरूरत और पैसों की तत्काल आवश्यकता का हवाला देते हुए भावनात्मक रूप से प्रभावित किया। उनकी बातों में आकर व्यापारी ने 194 ग्राम चांदी के बदले 20 हजार रुपये का भुगतान फोन-पे के माध्यम से कर दिया। रकम मिलते ही दोनों युवक वहां से चले गए।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में जुआ और अवैध शराब अड्डों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 लाख का माल जब्त
नासिक में पानी की किल्लत; पार्षद प्रमिला मैंद के उपलब्ध कराए टैंकर से नागरिकों को मिली बड़ी राहत
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी, अकोला के 1.87 लाख किसानों को मिला लाभ
नासिक केंद्र पर Re-NEET से 1133 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित, परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न
ज्वेलर्स को हुई 20 हजार की ठगी
दूसरे दिन रात के समय व्यापारी पंकज तुलसीदास हाडगे को व्हाट्सएप पर एक संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें उन्हीं व्यक्तियों के फोटो भेजकर नकली चांदी बेचकर ठगी करने की जानकारी दी गई थी। संदेह होने पर व्यापारी ने खरीदे गए आभूषणों की जांच की।
ये भी पढ़े: पैसों की जरूरत पड़ती है, सत्ता में…ओमराजे निंबालकर का शिंदे के साथ जाने का ऐलान, उद्धव का प्लान फेल!
घिसाई और कटिंग के बाद पता चला कि चांदी पूरी तरह नकली थी। इसके बाद पंकज हाडगे ने लाखांदुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र के सराफा व्यापारियों को अनजान लोगों से आभूषण खरीदते समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।
Lakhandur fake silver fraud jeweller cheated 20 thousand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नकली चांदी बेचकर ज्वेलर्स से 20 हजार की ठगी, फर्जी बिल और आधार कार्ड का सहारा
Jun 21, 2026 | 09:49 PM‘एक-दो रुपये की चोरी नहीं…यह डकैती है’, राम मंदिर चंदा विवाद पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद
Jun 21, 2026 | 09:43 PMभंडारा में जुआ और अवैध शराब अड्डों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 लाख का माल जब्त
Jun 21, 2026 | 09:31 PMनासिक में पानी की किल्लत; पार्षद प्रमिला मैंद के उपलब्ध कराए टैंकर से नागरिकों को मिली बड़ी राहत
Jun 21, 2026 | 09:26 PMसाउथ अफ्रीका के सामने भारत ने रखा 159 रनों का चुनौती भरा लक्ष्य, आखिरी ओवरों में इस खिलाड़ी ने पलटा पूरा मैच!
Jun 21, 2026 | 09:21 PMपीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी, अकोला के 1.87 लाख किसानों को मिला लाभ
Jun 21, 2026 | 09:21 PMनासिक केंद्र पर Re-NEET से 1133 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित, परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न
Jun 21, 2026 | 09:09 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PM
तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PM
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PM
वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM










