Buldhana News: खामगांव शहर के रेलवे स्टेशन के समीप बिना अनुमति स्थापित किए गए पुतले के मामले में तनाव अब भी बना हुआ है. 18 मार्च की रात संबंधित समाज के लोगों ने पुतले के चारों ओर सुरक्षात्मक जाली लगा दी. 17 मार्च को पुतला स्थापित किए जाने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया था. प्रशासन द्वारा मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन समाधान नहीं निकलने पर समाज के लोगों ने बसस्थानक चौक पर आंदोलन भी किया.
इस दौरान कुछ समय के लिए पुतले को ढक दिया गया था, जिसे बाद में फिर से खोल दिया गया. मामले में 18 मार्च की देर रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 30 से 35 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया. कांग्रेस कमेटी ने दिया एकता का संदेश खामगांव, सं. खामगांव शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से 19 मार्च को शाम 630 बजे मस्तान चौक में रमजान के अवसर पर रोजा इफ्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया.
कार्यक्रम में सैकड़ों हिंदूमुस्लिम नागरिकों ने भाग लिया. इस अवसर पर ज्ञानेश्वर पाटिल सहित अन्य पदाधिकारियों ने उपस्थित लोगों को फल, खजूर और फराल वितरित किया. कार्यक्रम के दौरान हिंदूमुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकदूसरे को रमजान की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया. विश्व चिड़िया दिवस पर जलपात्र वितरण, 26 वर्षों से जारी है सेवा कार्य खामगांव, सं. शहर के सतीफैल परिसर स्थित श्री सदगुरु एकनाथ महाराज भजन मंडल द्वारा विश्व चिड़िया दिवस के अवसर पर पक्षियों के लिए निःशुल्क कमंडलु जलपात्र वितरित किए गए.
मंडल के संस्थापक अध्यक्ष देविदास शर्मा के मार्गदर्शन में यह सेवा कार्य पिछले 26 वर्षों से निरंतर जारी है. वर्ष 2000 में गोपाल महाराज रेवस्कर के हस्ते मंडल की स्थापना की गई थी. गर्मी के दिनों में पक्षियों को पानी की समस्या न हो, इस उद्देश्य से शहर के विभिन्न स्थानों पर जलपात्र लगाए जाते हैं. सेफ्टी टैंक में गिरी गाय का शव जेसीबी से निकाला खामगांव, सं. साईं नगर क्षेत्र में एक सोसायटी के पीछे स्थित सेफ्टी टैंक में गिरी गाय का शव 17 मार्च को बाहर निकाला गया.
बताया जा रहा है कि गाय पिछले 10 से 12 दिनों से टैंक में मृत अवस्था में पड़ी थी. घटना की जानकारी मिलने पर गौसेवकों ने जेसीबी मशीन की मदद से शव को बाहर निकाला और उसका अंतिम संस्कार किया. स्थानीय नागरिकों ने इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित परिसर की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है.