-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Heavy Rain In Bhandara Woman Critical After House Wall Collapses
भंडारा में भारी बारिश का कहर : घर की दीवार गिरने से महिला गंभीर, पालतू मवेशियों की भी मौत
- Written By: आकाश मसने
Bhandara News: भंडारा के निलागोंदी गांव में भारी बारिश से दीवार ढहने की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि एक गर्भवती गाय और दो गर्भवती बकरियों की मौत हो गई।

जेसीबी से दीवार का मलबा हटाते हुए (फोटो नवभारत)
Bhandara House wall Collapse News: भंडारा जिले की लाखनी तहसील अंतर्गत निलागोंदी गांव में गुरुवार दोपहर अचानक हुई भारी बारिश ने तबाही मचा दी। दोपहर करीब 12 बजे हुई इस प्राकृतिक घटना में एक घर की दीवार गिर जाने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, वहीं एक गर्भवती गाय और दो गर्भवती बकरियों ने दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, गौरीशंकर केवलराम वंजारी का एक खाली पड़ा मकान अचानक ढह गया। इस मकान की एक दीवार पास में ही रहने वाले अल्पभूधारक किसान टेकचंद सीताराम वंजारी के घर और आंगन पर जा गिरी। जिस समय यह हादसा हुआ, टेकचंद वंजारी की पत्नी वैशाली टेकचंद वंजारी (35) अपनी बकरियों को खेत से वापस घर ला रही थीं। अचानक गिरी दीवार के मलबे में वह खुद और उनके पालतू जानवर दब गए।
मलबे में दबी महिला और मवेशी
हादसे में वैशाली वंजारी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनकी एक गर्भवती गाय और दो गर्भवती बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। मलबे के नीचे दबी एक और गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। वैशाली की चीख सुनकर ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने फावड़े और हाथों की मदद से मलबा हटाकर वैशाली को बाहर निकाला। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत साकोली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में मनपा की ५ दुकाने सील, व्यापारियों ने केबिन के सामने सब्जिया फेंक कर किया आंदोलन
भंडारा के परियोजनाओं में महज 18.91% पानी शेष, खरीफ फसलों पर मंडराया सूखा संकट, खरीफ फसल पर सूखा संकट
Monsoon Update: मुंबई में मानसून का कहर, पेड़ गिरा, जलभराव से ट्रैफिक ठप, लोकल ट्रेनें प्रभावित
नासिक में मूसलाधार बारिश: सुहावना हुआ मौसम, निचले इलाकों में जलभराव के बीच खरीफ फसलों को मिला नया जीवन
प्रशासन और ग्राम पंचायत ने शुरू किया राहत कार्य
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक गणेश पिसा अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ साझा मोरगांव के पटवारी निशांत नेवारे और पशुधन विकास अधिकारी डॉ. योगेश कापगते ने भी मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और स्थिति का जायजा लिया। इस बीच, ग्राम पंचायत की ओर से सरपंच वर्षा वंजारी, उपसरपंच महेश हटवार, विमुस अध्यक्ष यशोराज हटवार और सदस्य छत्रपति हटवार ने भी मोर्चा संभाला। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से जेसीबी के जरिए मलबे को हटाने का काम तेजी से शुरू करवाया।
यह भी पढ़ें:- आरक्षण दो या गोली मारो..मुंबई में उमड़ा मराठा जनसैलाब, अनशन से पहले सामने आया जरांगे बड़ा बयान-VIDEO
पीड़ित किसान को मदद की अपील
पीड़ित टेकचंद वंजारी एक छोटे किसान हैं जो कृषि के साथ-साथ पशुपालन से अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके लिए, ये मवेशी केवल जानवर नहीं, बल्कि उनकी आजीविका का एकमात्र सहारा थे। एक ही झटके में सब कुछ खो देने से उनका पूरा परिवार सदमे में है।
गांव के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि पीड़ित किसान को आपदा राहत निधि से जल्द से जल्द आर्थिक सहायता दी जाए, ताकि वह इस मुश्किल घड़ी से उबर सकें और फिर से अपना जीवन शुरू कर सकें।
Heavy rain in bhandara woman critical after house wall collapses
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल एचपी गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा: शहर उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से की शिकायत
Jul 02, 2026 | 02:04 PM13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














