जीएनएम छात्रों को 10 माह बाद भी नहीं मिले प्रमाणपत्र, नर्सिंग काउंसिल के खिलाफ पटोले ने दी आंदोलन की चेतावनी
GNM Certificate Delay: भंडारा जिले के जीएनएम (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) छात्रों को पाठ्यक्रम पूरा किए 10 महीने बीत जाने के बावजूद डिप्लोमा प्रमाणपत्र और अंतिम अंकसूची नहीं मिली है।
Nana Patole (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Bhandara Nursing Students Protest: जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी जीएनएम पाठ्यक्रम पूरा किए हुए 9 से 10 महीने बीत जाने के बावजूद विद्यार्थियों को अब तक डिप्लोमा प्रमाणपत्र और अंतिम अंकसूची उपलब्ध नहीं कराई गई है। इससे विद्यार्थियों को शैक्षणिक और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है तथा वे उच्च शिक्षा और विभिन्न शासकीय भर्ती प्रक्रियाओं में आवेदन करने से वंचित हो रहे हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए साकोली के विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले ने महाराष्ट्र राज्य नर्सिंग एवं पैरामेडिकल शिक्षा मंडल के अध्यक्ष को पत्र लिखकर नाराजगी व्यक्त की है। पत्र में उन्होंने मांग की है कि 10 जून तक सभी पात्र विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र उपलब्ध कराए जाएं। ऐसा नहीं होने पर 17 जून से मुंबई स्थित महाराष्ट्र नर्सिंग काउंसिल कार्यालय के समक्ष विद्यार्थियों के साथ आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।
अधर में लटका विद्यार्थियों का भविष्य
जानकारी के अनुसार, साकोली स्थित आशीर्वाद नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने वर्ष 2025 में तीन वर्षीय जीएनएम पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा किया था। पाठ्यक्रम समाप्त हुए लगभग 10 महीने बीत चुके हैं, लेकिन उन्हें अब तक व्यावसायिक अंकसूची और अंतिम डिप्लोमा प्रमाणपत्र नहीं मिले हैं। प्रमाणपत्रों के अभाव में विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रवेश लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही राज्य में चल रही विभिन्न सरकारी भर्ती प्रक्रियाओं में आवेदन करने में भी बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सुप्रिया सुले को केंद्र में मंत्री पद या कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी? शरद पवार के डबल गेम से बढ़ी धड़कनें
छत्रपति संभाजीनगर: एक क्लिक पड़ा भारी, साइबर ठगों ने बैंक अपडेट के नाम पर खाते से निकाले 24.79 लाख रुपये
मन की बात में नीट पर चुप्पी क्यों? भड़के कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल, पीएम मोदी की चुप्पी पर जताया विरोध
महाराष्ट्र में निवेश को रोजगार में बदलने की तैयारी, सीएम फडणवीस ने की उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक
ये भी पढ़े: Daund – Pune Rail Crisis: सुप्रिया सुले ने जताई गंभीर चिंता, रेल मंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग
17 जून से आमरण अनशन की चेतावनी
विधायक नाना पटोले ने अपने पत्र में स्पष्ट कहा है कि 10 जून तक सभी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए जाएं तथा इस संबंध में की गई कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए। यदि निर्धारित समयसीमा के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 17 जून से प्रभावित विद्यार्थी मुंबई में महाराष्ट्र नर्सिंग काउंसिल कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन शुरू करेंगे।
