चिखलाबोडी परिसर में पकडा गांजा, 5 लाख 2 हजार रु. के गांजे के साथ मुद्देमाल जब्त

ganja
File Photo
Published on
Updated on
  • लाखनी पुलिस की कार्रवाई 

लाखनी. तहसील के चिखलाबोडी जंगल परिसर में गांजा तस्करी करते हुए गांजा के साथ 2 बाईक जब्त करने की घटना सोमवार को शाम के दौरान सामने आयी होकर लाखनी पुलिस ने गांजा तस्करों को कब्जे में लिया गया है. 

भुरा नेरपत धाकट 40 उडिया, महेश पन्नालाल शाहू 35, देवेंद्र जगन्नाथ 22, अखिलेश गंगाराम दुबे 26 सभी मध्यप्रदेश ऐसे कब्जे में लिए गए गांजा तस्करों के नाम है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार लाखनी पुलिस थाना अंतर्गत आनेवाले चिखला बोडी परिसर में गांजा की तस्करी होने की गुप्त जानकारी लाखनी पुलिस थाना के पुलिस निरीक्षक मनोज वाडीवे को मिली. जानकारी मिलते ही शीघ्र षडयंत्र रचकर उन गांजा तस्करों से 33.500 किलो का गांजा जिसकी कीमत 4 लाख 2 हजार रु. व अपाची एवं पत्सर बाईक जिसकी कीमत 1 लाख ऐसा कुल 5 लाख 2 हजार रु. का मुद्देमाल व गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया. 

लाखनी पुलिस ने गांजा तस्करों के विरोध में मामला दर्ज किया. आगे की जांच पुलिस निरीक्षक मनोज वाडिवे के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक अमोल तांबे, पुलिस हवालदार दिगंबर तलमले, रामचंद्र भोयर, विनोद बोंद्रे पुलिस नाईक महादेव टांगले व पुलिस शिपाई सुनील सरजारे कर रहे है. 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com