कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों की साड़ियां जलकर खाक

fire
प्रतीकात्मक तस्वीर
Published on
Updated on

सालई खुर्द. मोहाडी तहसील के आंधलगाव में आगरकर चौक मे स्थित वैभवलक्ष्मी साडी की एक दुकान में गुरुवार 3 मार्च को प्रात 5 बजे के दौरांन आग लगने से सामान जलकर राख हो गया. मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया. आग लगने से करीब 30 लाख रुपये की साडिया तथा चंद्रप्रभा भोलाशंकर निनावे के इमारत का 20 लाख रू. नुकसान की जानकारी मिली है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार आंधलगाव में स्थित होलसेल कपडा दुकान में गुरुवार प्रात 5 बजे के लगभग भीषण आग लगी. घटना में दुकान पूर्णत: राख हो गयी.  जिसमे तीस लाख का नुकसान होने की जानकारी मिली है. जलकर खाख होने वाली वैभवलक्ष्मी साडी दुकान के मालिक ओमशंकर सोनकुसरे का कहना है कि अज्ञात आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया है उन्होंने आग लगाने का संदेह व्यक्त किया है.

वैभवलक्ष्मी साडी सेंटर होलसेल कपडा दुकान में आग लगने की जानकारी लोगों को पता चलते ही प्रात 5 बजे के लगभग धुआं निकलता देख हड़कंप मच गया. आग लगने की सूचना मोहाडी के फायर बिग्रेड दल को दे दी गई. फायर बिग्रेड ने चार घंटे में दुकान में लगी आग पर काबू पा लिया. 

फायर बिग्रेड कर्मियों का दावा है कि समय पर सूचना मिल जाने के कारण आग की लपटों से आसपास की दुकानों को बचा लिया गया. इस घटना में दुकान में रखी दो लाख रू. रोख रक्कम, 30 लाख के साडिया पूर्णत: खाख हो गए तथा दुकान इमारत मालिक चंद्रप्रभा भोलाशंकर निनावे की इमारत का 20 लाख नुकसान हुआ. 

आग में हुए नुकसान से दुकानमालीक ओमप्रकाश सोनकुसरे का बड़े पैमाने में नुकसान होने से आर्थिक संकट में डाल दिया है. आग लगने का कारण सामने आया नहीं फिर भी किसी अज्ञात आरोपी ने आग लगाई होगी ऐसा संदेह व्यक्त किया जा रहा है.

फोटो. 03 एमएआरबीएच जली दुकान 

( अनमोल मेश्राम )

………………………………………

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com