-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Fast Unto Death For Transfer Of Cremation Ground Successful
भंडारा में श्मशान भूमि स्थानांतरण की मांग पर दो दिवसीय आमरण अनशन सफल
अर्जुनी पुनर्वसन गांव के नागरिकों का आमरण अनशन सफल, अंतिम संस्कार पर अस्थायी रोक। जिलाधिकारी का हस्तक्षेप।

Bhandara News: भंडारा तहसील के अर्जुनी पुनर्वसन तथा उससे सटे सिरसघाट और सालेबर्डी पुनर्वसन गांवों के नागरिकों द्वारा श्मशान भूमि के स्थानांतरण की मांग को लेकर किया गया दो दिवसीय आमरण अनशन आखिरकार सफल रहा.
प्रशासन द्वारा प्रारंभ में अनदेखी किए जाने से आंदोलनकारियों में नाराजगी थी, लेकिन अंततः जिलाधिकारी सावन कुमार के हस्तक्षेप के बाद संबंधित स्थल पर अंतिम संस्कार प्रक्रिया को अस्थायी रूप से स्थगित करने के निर्देश दिए गए, जिसके बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया.
बताया जाता है कि, भंडारा शहर के समीप अर्जुनी पुनर्वसन गांव को लगभग 30 वर्ष पूर्व श्मशान भूमि के लिए जमीन आवंटित की गई थी, लेकिन वहां अब तक अंतिम संस्कार नहीं किए गए.
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: मोहाडी नगर पंचायत में सियासी घमासान, उपाध्यक्ष सचिन गायधने के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
Bhandara News: महाराष्ट्र में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, भंडारा में करोड़ों का माल जब्त
Bhandara News: किसान कर्जमुक्ति योजना 2026 के लाभार्थियों की सूची जारी, भंडारा के 22,365 किसान पात्र, जानें आग
तुमसर में तेज रफ्तार टिप्पर का कहर, कार को टक्कर मारकर चालक फरार, परिवार बाल-बाल बचा
वहीं, पास के सिरसघाट और सालेबर्डी पुनर्वसन के ग्रामीण पिछले तीन दशकों से नदी किनारे स्थित पुराने श्मशान घाट का उपयोग कर रहे हैं.
हाल ही में इस स्थान पर शेड का निर्माण किया गया, लेकिन आसपास बस्ती का विस्तार हो जाने से अंतिम संस्कार के दौरान निकलने वाला धुआं और दुर्गंध स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन गया है.
प्रशासन को सौंपा ज्ञापन इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन को ज्ञापन दिया, लेकिन समाधान नहीं होने पर दो दिन का आमरण अनशन शुरू किया गया.
आंदोलन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता परमानंद मेश्राम ने मौके पर पहुंचकर नागरिकों की समस्याएं सुनीं और अगले दिन शिष्टमंडल के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात कर मामले को गंभीरता से रखा.
चर्चा के बाद जिलाधिकारी ने उपविभागीय अधिकारी को तत्काल प्रभाव से वहां अंतिम संस्कार पर रोक लगाने के निर्देश दिए. nइसके बाद अनशनकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन समाप्त कर दिया.
Fast unto death for transfer of cremation ground successful
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














