साकोली में कव्वाली की शोर में लुटा घर चोरों ने उड़ाए 7.90 लाख, पुलिस जांच में जुटी
साकोली में कव्वाली कार्यक्रम के दौरान परिवार के घर में चोरी, चोरों ने 6.90 लाख रुपये का सामान उड़ाया, पुलिस जांच जारी।
Bhandara News: डॉ. बाबासाहब आंबेडकर जयंती सप्ताह के उपलक्ष्य में 21 अप्रैल की रात आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेना एक परिवार को बेहद भारी पड़ गया.
सेंदुरवाफा के झंडा चौक मैदान में जब पूरा गांव फैजान ताज की कव्वाली के सुरों में डूबा था, उसी दौरान शातिर चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब 6 लाख 90 हजार रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया. फरियादी रूपचंद शिंपी अपने पूरे परिवार के साथ घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर झंडा चौक स्थित कव्वाली का कार्यक्रम देखने गए थे.
पूरा गांव कार्यक्रम में व्यस्त था, जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने घर का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया. चोरों ने अलमारी से सोने के कीमती गहने और 50 हजार रुपये नकद सहित कुल 6,90,000 रुपये का कीमती सामान पार कर दिया.
सम्बंधित ख़बरें
महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51 किलो गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 30 लाख की संपत्ति जब्त
डस्टबिन हटाए तो लोगों ने खुद रखा ड्रम, भंडारा नगर परिषद की व्यवस्था पर सवाल
शादी का झांसा देकर तीन साल तक महिला का शोषण, लाखनी में आरोपी पर मामला दर्ज
लाखनी के गणेश नगर और गांधीनगर में कम वोल्टेज से लोग परेशान, थ्री फेज लाइन की मांग
पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन के मार्गदर्शन में साकोली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की. रात 3 बजे ही डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया. पुलिस निरीक्षक महादेव आचरेकर के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक राजू साबले मामले की सघन जांच कर रहे हैं.
