तेज गति ट्रैक्टर से जमीन पर गिरकर चालक की मृत्यु

तेजगति ट्रैक्टर से जमीन पर गिरकर चालक की मृत्यु
Published on: 
Updated on: 
  • जिरोबा/लाखांदूर के पावर हाऊस परिसर की घटना 

लाखांदूर. शराब की नशे में धुत होकर पगडंडी मार्ग से तेजगति से इटा डुलाई कर रहे ट्रैक्टर से नियंत्रण छूटकर जमीन पर गिरने से ट्रैक्टर चालक के मृत्यु की घटना हुई. उक्त घटना 6 मार्च को होली के दिन सुबह 9  बजे के दौरान स्थानीय जिरोबा/लाखांदूर के पावर हाउस परिसर के पगडंडी मार्ग पर घटित हुई. इस घटना में गोंदिया जिले के अर्जुनी/ मोर. तहसील के धाबेटेकडी निवासी खेडचंद शेडमाके (29) नामक ट्रैक्टर चालक की मृत्यु हुई है. 

पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना के मृतक पिछले 15 दिनों से तहसील के पिपलगांव/को. निवासी आशीष परशुरामकर (29) नामक ट्रैक्टर मालिक के ट्रैक्टर पर चालक के रूप में कार्यरत था. हालांकि घटना के दिन ट्रैक्टर मालिक ने पिछले कुछ दिनों पूर्व लाखांदूर-साकोली राज्य महामार्ग के अंतरगांव में रेस्टारेट निर्माण के तहत ईटा ट्रैक्टर ट्राली में भरकर स्वयं के पिपलगांव पहुंचाने की सूचना दी थी. जिसके अनुसार घटना के मृत ट्रैक्टर चालक ने सुबह के दौरान रेस्टारेंट के निर्माण के तहत बची कुछ ईटा ट्रैक्टर के ट्राली में भरकर स्थानीय जिरोबा से लाखांदूर के पगडंडी मार्ग से जा रहा था.

इस बीच शराब की नशे में धुत होकर पगडंडी मार्ग से तेजगति से ट्रैक्टर चलाने पर अचानक पगडंडी मार्ग पर ट्रैक्टर उछाला गया. इस दौरान ट्रैक्टर से नियंत्रण छूटकर शराब के नशे में धुत चालक ट्रैक्टर से जमीन पर गिर गया. हालांकि ईटा की डुलाई कर रहा ट्रैक्टर प्रमुख मार्ग पर नहीं पहुंचने पर स्वयं ट्रैक्टर मालिक आशीष परशुरामकर स्वयं के बाइक से जिरोवा लाखांदूर के पगडंडी मार्ग से पावर हाउस परिसर पहुंचा. इस दौरान ट्रैक्टर से लगभग 30-40 फिट दूरी पर ट्रैक्टर चालक बेशुद्ध अवस्था में जमीन पर पड़ा नजर आया.

इस दौरान ट्रैक्टर मालिक ने अन्य एक साथीदार के साथ बेशुद्ध अवस्था में पड़े ट्रैक्टर चालक को इलाज के लिए स्थानीय लाखांदुर के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती किया. किंतु इलाज से पूर्व ही ट्रैक्टर चालक की मृत्यु होने की डाक्टरों ने जानकारी दी. हालांकि इस घटना की जानकारी लाखांदूर पुलिस को मिलते ही थानेदार रमाकांत कोकाटे, पुलिस उपनिरीक्षक अरविंद कुमार जगने, पुलिस अंमलदार राहुल कोटांगले सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने घटनास्थल पहुंचकर पंचनामा कर शव पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना का पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है.

ट्रैक्टर बदलने की चर्चा 

तेजगति ट्रैक्टर पगडंडी मार्ग पर उछालने पर ट्रैक्टर से गिरकर चालक की मृत्यु हुई. इस घटना में ट्रैक्टर मालिक के शिकायत के अनुसार ट्रैक्टर से कुछ ईटा डुलाई करने की जानकारी दी गई है. किंतु दुर्घटना परिसर में उपस्थित युवक एवं नागरिकों ने ट्रैक्टर से ईटा डुलाई की जगह रेत की तस्करी होने की आरोप लगाकर ट्रैक्टर बदलने की चर्चा की जा रही है.