- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Digital Census 2026 Bhandara Administration Prepares For Paperless Enumeration
भंडारा में पहली डिजिटल जनगणना की तैयारी; 1 मई से शुरू होगा पंजीकरण, नागरिकों को किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं
Bhandara News: मई 2026 से शुरू होने वाली इस पहली पेपरलेस जनगणना में नागरिकों को किसी दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी। 33 महत्वपूर्ण प्रश्नों का डेटा संकलन किया जाएगा।

Digital Census 2026 Bhandara Administration: भंडारा देश के भविष्य के विकास की नींव मानी जाने वाली जनगणना, जो 16 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद होने जा रही है, इस बार पूरी तरह डिजिटल स्वरूप में होगी। देश की यह 15वीं और स्वतंत्रता के बाद की 8वीं जनगणना मई 2026 से शुरू होने जा रही है। भंडारा जिले में जिलाधिकारी सावन कुमार के मार्गदर्शन में इस राष्ट्रीय अभियान के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। जिले के लगभग 3.5 लाख परिवारों की सूक्ष्म प्रविष्टि एंट्री के लिए 3,100 से अधिक कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
यह महत्वाकांक्षी परियोजना मुख्य रूप से तीन चरणों में पूरी की जाएगी। जिसमें स्वपंजीकरण 1 मई से 15 मई तक होगा। इस चरण में नागरिक स्वयं अपनी जानकारी आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर ऑनलाइन भर सकेंगे। जानकारी भरने के बाद मिलने वाला एसई आईडी भविष्य के लिए सुरक्षित रखना होगा। दूसरा घर सूचीकरण और आवास गणना 16 मई से 15 जून के दौरान होगी।
इस चरण में प्रगणक घर की स्थिति, सुविधाएं और संपत्ति जैसे 33 महत्वपूर्ण प्रश्नों के आधार पर डेटा जुटाएंगे। अंतिम चरण में प्रगणक घरघर जाकर स्मार्टफोन ऐप के माध्यम से डेटा सीधे सर्वर पर सबमिट करेंगे।प्रशिक्षण और प्रशासनिक ढांचा जनगणना के सफल क्रियान्वयन के लिए कैस्केड पद्धति का उपयोग किया जा रहा है। 23 अप्रैल से 8 मई के बीच प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
सांगली हत्याकांड के मुख्य गवाह की हत्या, कर्नाटक में मिली लाश; शिंदे गुट के पदाधिकारी समेत 3 गिरफ्तार
शरद पवार गुट के नेता विकास लवांडे पर जानलेवा हमला, स्याही फेंककर दी जान से मारने की धमकी, VIDEO वायरल
Amravati Division 10th Result: बुलढाणा जिला रहा अव्वल, बेटियों ने फिर गाड़े सफलता के झंडे
अब नागपुर नहीं भेजना होगा मेडिकल कचरा, भंडारा मेडिकल कॉलेज ने संभाली बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन की कमान
जिले में 2,000 प्रगणक जिसमें 400 महिलाएं शामिल हैं और 325 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए तहसीलदार और शहरी क्षेत्रों के लिए नप के मुख्याधिकारी चार्ज ऑफिसर के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। निवासी उपजिलाधिकारी मनोहर चव्हाण ने स्पष्ट किया है कि इस प्रक्रिया के दौरान नागरिकों को किसी भी व्यक्तिगत दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि दिखाने की आवश्यकता नहीं होगी।
प्रगणक केवल जानकारी पूछकर उसे ऐप में दर्ज करेंगे। प्रत्येक प्रगणक के पास क्यूआर कोड वाला आधिकारिक पहचान पत्र होगा। बेघर और प्रवासी लोगों की गणना उनके वर्तमान स्थान पर ही की जाएगी।अधिकारियों की छुट्टियों पर प्रतिबंध अभियान की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने जनगणना अवधि के दौरान सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।
बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर सख्त मनाई है और काम में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।0अधिकारियों को सहीं जानकारी दें नागरिकयह देश की पहली डिजिटल जनगणना है और राष्ट्रीय विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिले में सूक्ष्म नियोजन पूरा कर लिया गया है। हम नागरिकों से अपील करते हैं कि वे प्रगणकों को सटीक जानकारी देकर इस राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करें।
Digital census 2026 bhandara administration prepares for paperless enumeration
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
स्वीडिश युवक ने ‘चुनरी चुनरी’ पर किया जबरदस्त डांस, सलमान खान फैंस बोले- दिल जीत लिया
May 09, 2026 | 06:43 PMApra Ekadashi Niyam : अपरा एकादशी व्रत कर रहे हों, तो नियम पढ़ लें, छोटी सी लापरवाही से छिन जाएगा सारा पुण्य!
May 09, 2026 | 06:38 PMफिर आमने-सामने होंगे अमेरिका-ईरान! US मीडिया का बड़ा दावा, क्या इन शर्तों पर खत्म होगी जंग?
May 09, 2026 | 06:38 PMकरोड़ों की सरकारी ज़मीन बिल्डर को ! हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार
May 09, 2026 | 06:36 PM6000 किलोमीटर दूर जापान पहुंचा भारतीय युवक, दिखाया नोबिता के घर जैसा इलाका, डोरेमोन फैंस हुए भावुक
May 09, 2026 | 06:34 PMProject-M पर भाजपा का हमला, कहा- कांग्रेस बन गई मुस्लिम लीग पार्टी
May 09, 2026 | 06:23 PMसांगली हत्याकांड के मुख्य गवाह की हत्या, कर्नाटक में मिली लाश; शिंदे गुट के पदाधिकारी समेत 3 गिरफ्तार
May 09, 2026 | 06:21 PMवीडियो गैलरी

जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM
होइहि सोई जो राम…हिंदू राष्ट्र की मांग पर मुरारी बापू का बड़ा बयान, कहा- परमात्मा के सामर्थ्य से कुछ भी संभव
May 09, 2026 | 01:00 PM
बंगाल में सुवेंदु कैसे बने ‘अधिकारी’, CM बनने की इनसाइड स्टोरी? देखें VIDEO
May 08, 2026 | 10:50 PM













