-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Cattle Being Taken To The Slaughterhouse
कत्लखाने ले जाए जा रहे 23 मवेशियों को ट्रक समेत पकड़ा, 28.45 लाख रुपये का माल जब्त
भंडारा में स्थानीय अपराध शाखा ने 23 मवेशियों को अवैध रूप से कत्लखाने ले जाने के मामले में कार्रवाई की। ट्रक चालक और क्लीनर को गिरफ्तार कर 28.45 लाख रुपये का माल जब्त किया गया।

Bhandara News: स्थानीय अपराध शाखा एलसीबी ने पशु तस्करी के खिलाफ एक कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से कत्लखाने ले जाए जा रहे 23 गोवंश को मुक्त कराया है. यह कार्रवाई 20 अप्रैल की देर रात और 21 अप्रैल के तड़के के बीच की गई. पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक और क्लीनर को गिरफ्तार कर कुल 28 लाख 45 हजार रुपये का माल जब्त किया है.
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक 14 टायर वाले ट्रक में मवेशियों की अवैध तस्करी की जा रही है. पुलिस ने घेराबंदी कर टाटा कंपनी के सफेद और सिंदूरी रंग के ट्रक क्रमांक एम.पी. 09 एच.एच. 6811 को रोका. तलाशी लेने पर ट्रक के भीतर अत्यंत निर्दयता और क्रूरता के साथ दाटीवाटी से 23 बैल ठूंसकर भरे हुए पाए गए.पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक रजेगाव, गोंदिया निवासी जयेंद्र अनंतराम ठाकरे 25 और क्लीनर कोस्ते, बालाघाट निवासी अर्पण धीरनलाल पाचे 20 को हिरासत में लिया है.
पुलिस की इस कार्रवाई में 15,000 रुपये प्रति बैल की कीमत के कुल 3,45,000 रुपये के 23 बैल और 25,00,000 रुपये का ट्रक, इस तरह कुल 28,45,000 रुपये का माल जब्त किया गया है.बचाए गए सभी 23 बैलों को सुरक्षा और देखभाल के लिए मालीपार/चांदोरी स्थित भगीरथा गौ अनुसंधान बहुउद्देशीय संस्था में भेज दिया गया है. भंडारा पुलिस स्टेशन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस हवलदार राजेश किसन पंचबुधे की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 और महाराष्ट्र पशु संरक्षण संशोधन अधिनियम 2015 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले की आगे की जांच पुलिस हवलदार तिबुडे कर रहे हैं.
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: भंडारा में बनेगा लोकशाहीर अन्नाभाऊ साठे का भव्य स्मारक, पालकमंत्री पंकज भोयर की घोषणा
Akola News: लॉकडाउन में हुआ अकोला कृषि महाविद्यालय में बड़ा घोटाला, 97 फाइलें गायब होने का दावा
भंडारा के 3 तीर्थस्थलों को मिला A श्रेणी का दर्जा, 100% निधि खर्च, ग्रंथालयों और स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी जोर
Amravati News: सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा, महिला से लाखों रुपये ऐंठे
Cattle being taken to the slaughterhouse
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पानी मिलेगा ?… उधर कॉर्नर में रखा है, वहीं से ले लीजिए…नागपुर के होटलों में FDA नियमों की धज्जियां
Aug 03, 2026 | 03:38 PMयौन उत्पीड़न केस में बृजभूषण बरी, विनेश-बजरंग ने जताई निराश, बोले- लड़ाई जारी रहेगी, फैसले को देंगे चुनौती
Aug 03, 2026 | 03:33 PMअमेरिका छोड़ भारत क्यों लौटे अभिजीत दिपके? कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक ने किया सबसे बड़ा खुलासा
Aug 03, 2026 | 03:32 PMछात्रों या अपराधियों पर कार्रवाई? सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने सरकार से पूछे ये तीखे सवाल
Aug 03, 2026 | 03:26 PMराउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले से निराश विनेश फोगाट, सिस्टम पर उठाए सवाल; हाईकोर्ट में देंगी चुनौती
Aug 03, 2026 | 03:24 PMमुंबई BMC में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्रों का बढ़ा बैकलॉग, शादी, वीजा और एडमिशन की प्रक्रिया हो रही प्रभावित
Aug 03, 2026 | 03:23 PMमानसून सत्र 2026: सीएम योगी ने विपक्ष से की सहयोग की अपील, कहा- किसानों और युवाओं के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Aug 03, 2026 | 03:23 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














