- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bjp Leader Parinay Phuke Targeted Manoj Jarange Patil Over Maratha Reservation Protest
मनोज जरांगे पर परिणय फुके का वार, कहा- ‘जैसे बारिश में मेंढक बाहर निकलते हैं, वैसे ही…’
Maharashtra News: बीजेपी विधायक परिणय फुके ने मराठा आरक्षण एक्टिविस्ट पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शायद मनोज जरांगे पाटिल मराठा और अन्य समुदायों के बीच फूट डालना चाहते हैं।
- Written By: सोनाली चावरे

बीजेपी नेता परिणय फुके, मनोज जरांगे (pic credit; social media)
Manoj Jarange Patil: मराठा आरक्षण एक्टिविस्ट मनोज जरांगे पाटिल को बीजेपी के विधायक परिणय फुके ने निशाने पर लिया है। दरअसल, पाटिल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लेकर कहा था कि वो सरकार में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत मराठा नेताओं के राजनीतिक करियर को खत्म करने का काम कर रहे हैं।
साथ ही जरांगे पाटिल ने कहा था कि महाराष्ट्र सरकार मराठा समुदाय से किए वादे पूरे करने में विफल रही है। उन्होंने 29 अगस्त से मुंबई में अनशन करने का ऐलान किया था। साथ ही इस मार्च में मराठा समाज को भारी मात्रा में शामिल होने की अपील की थी। उनके इस मार्च पर परिणय फुके का बयान आया है।
जरांगे सिर्फ चुनाव के समय सामने आते हैं
जरांगे पाटिल के बयान पर परिणय फुके ने कहा, “जैसे बारिश में मेंढक बाहर निकलते हैं, वैसे ही जरांगे भी सिर्फ चुनाव के समय सामने आते हैं। उनकी विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है। उनका रिमोट कंट्रोल एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार के हाथ में है।”
सम्बंधित ख़बरें
क्या उत्तर बंगाल बनेगा भाजपा की सत्ता का द्वार…या ममता का ‘बंगाली अस्मिता’ कार्ड फेरेगा पानी- VIDEO
पहले हिमंता की पत्नी…अब भाई पर भी गंभीर आरोप, पवन खेड़ा का नया खुलासा; असम की राजनीति में मचा हड़कंप
रेलवे का समर गिफ्ट; तिरुपति-रक्सौल स्पेशल ट्रेन शुरू, बिलासपुर-गोंदिया रेलखंड का महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण
लाखनी में हाईवे पर बेतरतीब पार्किंग से जाम, स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर खतरा, आंदोलन की चेतावनी
मराठा और अन्य समुदायों के बीच फूट डालना जरांगे का है मकसद
बीजेपी नेता ने कहा कि फडणवीस पहले मुख्यमंत्री थे, जिन्होंने मराठों को आरक्षण दिया। उन्होंने कहा, “शायद जरांगे नहीं चाहते कि मराठाओं को आरक्षण मिले। शायद वह मराठा और अन्य समुदायों के बीच फूट डालना चाहते हैं।”
राधाकृष्ण विखे पाटिल का मनोज जरांगे पर निशाना
इससे पहले धाराशिव में, राज्य के मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने भी जरांगे पर हमला बोला और सवाल उठाया कि वे सिर्फ फडणवीस को ही क्यों निशाना बनाते हैं. वो पवार के रुख पर आपत्ति क्यों नहीं जताते? विखे पाटिल ने कहा, “क्या आप फडणवीस की आलोचना करके आरक्षण हासिल करेंगे? आपको आरक्षण तो फडणवीस ने ही दिया था, जो तब तक चला जब तक सुप्रीम कोर्ट ने उसे रद्द नहीं कर दिया।”
जरांगे की मांग है कि सभी मराठाओं को कुणबी, जो अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी में सूचीबद्ध एक कृषक जाति है, के रूप में मान्यता दी जाए। राजनीतिक रूप से प्रभावशाली समुदाय को सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण दिया जाए।
Bjp leader parinay phuke targeted manoj jarange patil over maratha reservation protest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PMसिर्फ इतिहास नहीं, आज भी जिंदा हैं यह किले…यात्रियों को देते हैं टाइम ट्रेवल का अनुभव
Apr 08, 2026 | 09:51 PMवाराणसी में बवाल! काशी की गलियों में बलात्कारी आसाराम का प्रचार, वायरल वीडियो देख लोगों में फूटा गुस्सा- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:43 PMDC vs GT: दिल्ली में चला शुभमन गिल और बटलर का बल्ला, गुजरात ने खड़ा किया 210 रनों का स्कोर
Apr 08, 2026 | 09:40 PMक्या उत्तर बंगाल बनेगा भाजपा की सत्ता का द्वार…या ममता का ‘बंगाली अस्मिता’ कार्ड फेरेगा पानी- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:37 PMRBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव; लेकिन आपकी जेब पर क्या होगा असर?
Apr 08, 2026 | 09:26 PMबालिग या नाबालिग? मोनालिसा-फरमान की शादी पर मानवाधिकार आयोग का नोटिस; उम्र की जांच से खुलेंगे कई राज।
Apr 08, 2026 | 09:25 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM













