Bhandara News: तुमसर में नशे में धुत कार चालक ने दो वाहनों को मारी टक्कर, कई लोग घायल

Two Vehicles Collision: भंडारा जिले में तुमसर और पवनी क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। तुमसर में नशे में धुत कार चालक ने दो वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोग घायल हुए।
bhandara tumsar pawni road accidents vehicle collision
भंडारा सड़क हादसाफाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Updated on

Bhandara Road Accident: भंडारा जिले के तुमसर शहर के विनोबा नगर इलाके में सहारा इंजीनियरिंग वर्कशॉप के सामने शराब के नशे में धुत्त एक कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए दो वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार श्रीराम नगर, तुमसर निवासी कार चालक सौरभ गणेश रहांगडाले 25 अपनी चार पहिया गाड़ी क्र।एमएच 36 एएच 9083 को अत्यधिक तेज गति, लापरवाही और गलत दिशा से चला रहा था। इसी दौरान उसने दो वाहनों क्र. एमएच 36 एल 6127 और क्र. एमएच 36 एएच 9083 को जोरदार टक्कर दे दी। हादसे में माकडे नगर, तुमसर निवासी फरियादी प्रियांक रामुजी ढोके 32 के भाई शशांक 34 और उनके दोस्त आशीष ओमप्रकाश कलंबे 38 गंभीर रूप से घायल हो गए।

bhandara tumsar pawni road accidents vehicle collision
भंडारा: बाल अत्याचार मामले में जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, आयोग ने पुलिस से मांगी जांच रिपोर्ट

भंडारा में सड़क हादसे

घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। तुमसर पुलिस ने चालक सौरभ रहांगडाले के खिलाफ मामला दर्ज किया है।ट्रैवल्स चालक ने बाइक को मारी टक्करदूसरी घटना में पवनी से भंडारा रोड पर कृषि उपज बाजार समिति के पास एक तेज रफ्तार स्वामी ट्रैवल्स की बस ने लापरवाही से रिवर्स लेते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई है।

तेज रफ्तार कार और बस की टक्कर में तीन घायल

युवराज सीताराम गुरपुडे 47 अपनी मोटरसाइकिल क्र। एमएच 40 सीएन 6475 से पवनी में बाजार करने के बाद वापस अपने गांव थुट्टानबोरी लौट रहे थे। इसी दौरान बाजार समिति पवनी के पास स्वामी ट्रैवल्स की बस क्र. एमएच 18 वी 9501 के चालक ने अपने वाहन को लापरवाही और उपेक्षापूर्ण तरीके से रिवर्स लिया और युवराज की बाइक को सीधी टक्कर दे दी।इससे युवराज सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट आई। पवनी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com