-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Solar Krishi Vahini Mission 2025 Land Shortage Crisis
233 एकड़ जमीन की कमी से सौर कृषि वाहिनी मिशन संकट में, महावितरण के सामने बड़ी चुनौती
- Written By: प्रिया जैस
CM Solar Agriculture Scheme 2.0: भंडारा में सौर कृषि वाहिनी 2.0 को जमीन की भारी कमी का सामना। 233 एकड़ न मिलने से 102 मेगावाट लक्ष्य अधर में अटका।

भंडारा न्यूज
MSEDCL Bhandara Solar: भंडारा जिले में मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना 2.0 के अंतर्गत कृषि फीडरों को सौर ऊर्जा पर लाने के अभियान को जमीन की भारी कमी के कारण बड़ा झटका लगा है। मिशन 2025 के लक्ष्य को पाने के लिए महावितरण ने जिले में 37 उपकेंद्रों का चयन किया था।
हालांकि, खमारी (भंडारा), टेकेपार (भंडारा), कोका (भंडारा) और वरठी (मोहाडी) जैसे 4 प्रमुख 33/11 केवी उपकेंद्रों के 5 किलोमीटर के दायरे में अब तक एक एकड़ जमीन भी उपलब्ध नहीं हो सकी है। कुल आवश्यक 855 एकड़ जमीन में से 233 एकड़ (27.3 प्रतिशत) की कमी अब भी बनी हुई है। इन 4 केंद्रों के कारण संबंधित क्षेत्रों का सौर ऊर्जा लक्ष्य पूरी तरह से ठप हो गया है।
जमीन के इसी अभाव के कारण विकासक कंपनियां मुश्किल में हैं। ओम यश प्रोजेक्ट्स लिमिटेड और इंटीग्रेटेड इंडक्शन पावर जैसी कंपनियों को कार्यादेश मिलने के बावजूद जमीन के इंतजार में उनके बिजली खरीद समझौते लटके हुए हैं। मासल (लाखांदुर) उपकेंद्र में 30 एकड़ की आवश्यकता के मुकाबले केवल 22.9 एकड़ जमीन मिल पाई है। वहीं चितापुर (भंडारा) में जमीन तय होने के बाद भी सब-लीज प्रक्रिया लंबित होने से तकनीकी बाधाएं आ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: भंडारा में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को मिला भारी समर्थन, शिक्षा और करियर पर हुआ संवाद
Akola News: अकोला में अन्यायपूर्ण तबादले के विरोध में महावितरण कर्मचारियों का धरना आंदोलन
Gondia News: लो वोल्टेज और बार-बार बिजली कटौती से परेशान ग्रामीण, सड़क अर्जुनी में विरोध प्रदर्शन
Bhandara News: लाखनी के पालांदुर स्कूल में शिक्षकों की कमी, ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा
18 उपकेंद्रों में शत-प्रतिशत जमीन उपलब्ध
जिले के 37 में से 18 उपकेंद्रों पर जमीन की 100 प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है। सालेभाटा (लाखनी) में 5 मेगावाट क्षमता के लिए 72.2 एकड़ निजी जमीन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। साथ ही करडी (मोहाडी) में 2 मेगावाट के लिए 36.91 एकड़ जमीन का अधिग्रहण सफल रहा है। गोल्डब्रिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे विकासक ने 7 उपकेंद्रों के लिए 45 मेगावाट के बिजली खरीद समझौते पूरे कर काम तेज कर दिया है। नैकॉफ ऊर्जा और अनंता सोलर जैसी कंपनियों के समझौते भी पूरे हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें- अजित-शरद के बाद उद्धव और कांग्रेस ने मिलाया हाथ, PMC में भाजपा की बढ़ेंगी मुश्किलें
- उपकेंद्रों की कुल संख्या 37
- कुल उपलब्ध भूमि (एकड़ में) 618 निजी भूमि
- 4.22 सरकारी भूमि
महावितरण का 185 मेगावाट का कुल लक्ष्य
सौर ऊर्जा के कारण लगभग 3 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली मिलेगी, जिससे राज्य सरकार का कृषि पंपों पर दिया जाने वाला भारी अनुदान बचेगा। जमीन पट्टे पर देने वाले किसानों को भी प्रति हेक्टेयर 1 लाख 25 हजार रुपये का वार्षिक मुआवजा मिलेगा, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है।
लेकिन, दिसंबर 2025 तक 30 प्रतिशत कृषि बिजली आपूर्ति सौर ऊर्जा पर लाने का लक्ष्य पूरा करने के लिए शेष 233 एकड़ जमीन का तत्काल अधिग्रहण अनिवार्य है। जिले में 185 मेगावाट का कुल लक्ष्य है, लेकिन उसमें से केवल 83 मेगावाट क्षमता के समझौते ही पूरे हो पाए हैं। शेष 102 मेगावाट का भविष्य अभी अधर में है।
Bhandara solar krishi vahini mission 2025 land shortage crisis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ram Mandir: आज आ सकती है SIT की रिपोर्ट, चंपत राय की लापरवाही साफ, टिन्नू यादव की धाक पर बड़ा खुलासा!
Jul 15, 2026 | 07:30 AMMiraculous Shakti Peethas: भारत के 3 रहस्यमयी शक्तिपीठ, जिनके चमत्कार आज भी विज्ञान के लिए हैं पहेली
Jul 15, 2026 | 07:30 AMNCP में पावर वॉर! पार्टी नेता उठाए सुनेत्रा के नेतृत्व पर सवाल, आखिर क्या चल रहा है खेल?
Jul 15, 2026 | 07:27 AMENG vs ARG Semifinal: ‘हैंड ऑफ गॉड’ का बदला या मेसी का जलवा? डेक्लान राइस पर सस्पेंस बरकरार
Jul 15, 2026 | 07:24 AMGupt Navratri : आज से गुप्त नवरात्र शुरू, इस मुहूर्त में करें कलश स्थापना, हर मनोकामना होगी पूरी
Jul 15, 2026 | 07:22 AMइंदौर: होटल की बालकनी से गिरकर प्रॉपर्टी कारोबारी की संदिग्ध मौत, कमरे में मौजूद 5 लोगों की तलाश में पुलिस
Jul 15, 2026 | 07:16 AMटी20 में फ्लॉप, वनडे में हिट! प्रसिद्ध कृष्णा की धमाकेदार वापसी, 8 तस्वीरों में देखें मैच पलटने वाला स्पेल
Jul 15, 2026 | 07:15 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














