भंडारा में बढ़ते अपराध और नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, पुलिस और नगरसेवकों की विशेष बैठक

Bhandara Police Action: भंडारा में बढ़ते अपराध नशे के कारोबार और यातायात समस्याओं को लेकर पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। नगरसेवकों के साथ हुई बैठक में अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई का फैसला लिया।
bhandara police action crime drugs traffic meeting
Bhandara Police (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Bhandara Crime Control: पिछले कुछ दिनों से भंडारा शहर में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं, नशे के कारोबार और यातायात समस्याओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन अब एक्शन मोड में आ गया है। शहर को सुरक्षित और अपराधमुक्त बनाने के उद्देश्य से भंडारा पुलिस स्टेशन की ओर से शहर के सभी नगरसेवकों और नगरसेविकाओं के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई।  बैठक में कानून व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में शहर के युवाओं के नशे की गिरफ्त में आने की गंभीर समस्या पर चिंता व्यक्त की गई।

पुलिस निरीक्षक उल्हास भुसारी ने कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने नगरसेवकों से अपनेअपने प्रभागों में सतर्कता रखने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी तथा नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी बैठक में महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

निर्भया पथक की सक्रियता बढ़ाने का आश्वासन

शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, स्कूलों और कॉलेज परिसरों में निर्भया पथक की सक्रियता बढ़ाने का आश्वासन दिया गया। महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पथदिव्यों की व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी बढ़ाने की योजना बनाई गई। इसके अलावा शहर के प्रमुख मार्गों और चौकों पर बढ़ती यातायात समस्या को गंभीर मुद्दा मानते हुए अवैध पार्किंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने पर सहमति बनी। नगरसेवकों ने रखीं स्थानीय समस्याएंनगराध्यक्ष मधुरा मदनकर ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि नगरसेवक सीधे जनता से जुड़े होते हैं, इसलिए वे अपराध रोकने में पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करा सकते हैं।

पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन

उन्होंने शहर के प्रत्येक प्रभाग को सुरक्षित बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में उपस्थित कई नगरसेवकों ने अपनेअपने क्षेत्रों की समस्याएं पुलिस प्रशासन के समक्ष रखीं, जिन पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया गया।

अपराधमुक्त समाज बनाना सिर्फ पुलिस की जिम्मेदारी नहीं

पुलिस निरीक्षक उल्हास भुसारी ने कहा कि भंडारा शहर को अपराधमुक्त बनाना केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से किसी भी अवैध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की। बैठक में नगराध्यक्ष मधुरा मदनकर, पुलिस निरीक्षक उल्हास भुसारी सहित शहर के विभिन्न प्रभागों के नगरसेवक और नगरसेविकाएं उपस्थित थीं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com