भंडारा में धान खरीदी को लेकर किसानों का एल्गार: 15 अप्रैल से कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

भंडारा में किसानों ने धान खरीदी की मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। 15 अप्रैल से धरना शुरू होगा।
bandra-156
Published on
Updated on

Bhandara Paddy News: भंडारा जिले के धान उत्पादक किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। महाराष्ट्र राज्य किसान सभा के नेतृत्व में किसानों ने जिलाधिकारी, जिला विपणन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित राज्य और केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की है।

किसानों की प्रमुख मांगों में धान खरीदी केंद्रों की लिमिट बढ़ाना, खरीदे गए धान की समय पर उठाव सुनिश्चित करना और 25 दिनों के भीतर भुगतान करना शामिल है। इस दौरान किसान सभा के जिलाध्यक्ष माधवराव बांते, कॉमरेड शिवकुमार गणवीर, सूर्यभान चाचीरे, पिंटू दोनोडे, राकेश कारेमोरे सहित कई किसान उपस्थित रहे।

लिमिट खत्म होने से किसान संकट मेंज्ञापन में बताया गया है कि जिले में बड़ी मात्रा में धान शेष पड़ा है, लेकिन खरीदी की लिमिट खत्म होने से किसान संकट में हैं। मजबूरी में उन्हें अपना धान निजी व्यापारियों को कम कीमत पर बेचना पड़ रहा है। इसके अलावा, पिछले वर्ष की तरह बोनस देने और बढ़ते मक्का उत्पादन के लिए तुरंत खरीदी शुरू करने की भी मांग की गई है।

किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया, तो 15 अप्रैल से जिलाधिकारी कार्यालय पर मोर्चा और अनिश्चितकालीन धरनाप्रदर्शन शुरू किया जाएगा। साथ ही, इस मुद्दे पर चर्चा के लिए राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल से भी मुलाकात की जाएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com