भंडारा में 21 से 23 जून के बीच अच्छी बारिश के संकेत, किसानों को मानसून का इंतजार

Bhandara Monsoon Forecast: भंडारा में 18 जून के बाद बारिश की संभावना है, जिससे किसानों को राहत मिलेगी। लेकिन भीषण गर्मी और बिजली कटौती ने नागरिकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
bhandara monsoon rain forecast electricity cut-vegetable price hike scholarship news
Kharif Season (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bhandara Farmers: खरीफ सीजन की शुरुआत से किसानों को बारिश का बेसब्री से इंतजार है। इसके बावजूद धान उत्पादक किसानों को अभी लगभग एक सप्ताह और प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार 18 जून से जिले में वर्षा का माहौल बनना शुरू होगा तथा 21 से 23 जून के बीच अच्छी बारिश होने की संभावना है। इसके बाद अधिकांश क्षेत्रों में मानसून सक्रिय हो जाएगा। यदि 20 जून के आसपास अच्छी वर्षा होती है, तो यह धान की रोपाई के लिए लाभदायक साबित होगी।

बिजली की आंखमिचौली, उमस ने बढ़ाई मुश्किलें

भीषण गर्मी और बढ़ते उमस भरे मौसम के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में बारबार बिजली गुल होने से नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कटौती के कारण कूलर और पंखे बंद रहने से लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। खासकर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

सब्जियों के बढ़े दाम, ग्राहकों की जेब पर असर

विवाह समारोहों के सीजन और बढ़ती मांग के चलते जिले में सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। टमाटर, बैंगन, फूलगोभी, पत्तागोभी, करेला, ग्वारफली, भिंडी, लौकी, मिर्च, पालक सहित अन्य सब्जियों और हरी पत्तेदार सब्जियों की कीमतों में वृद्धि हुई है। बढ़ते तापमान का असर सब्जी उत्पादन पर पड़ा है, जिससे बाजार में आवक कम हो गई है और ग्राहकों को अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है।

श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन आमंत्रित

बीड़ी श्रमिकों तथा खदान श्रमिकों के बच्चों के लिए शैक्षिक सत्र 202627 के अंतर्गत आर्थिक सहायता योजना के तहत छात्रवृत्ति आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना के तहत बी।ई।, एमबीबीएस, एमबीए सहित विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इच्छुक विद्यार्थी नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com