भंडारा: नहर रोड पर अवैध दीवार बनाकर रास्ता बंद करने के खिलाफ मनसे आक्रामक, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
मनसे ने अतिक्रमण के खिलाफ जिलाधिकारी से की कार्रवाई की मांग, अनशन पर बैठे दंपति की तबीयत बिगड़ रही है।
Bhandara Canal Road News: भंडारा भोजापुर क्षेत्र के नहर रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना मनसे आक्रामक हो गई है। इस संबंध में मनसे पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोपीचंद वनवे के घर से वैभवलक्ष्मी नगर की ओर जाने वाला मार्ग अनधिकृत रूप से दीवार बनाकर बंद कर दिया गया है।
इस अतिक्रमण के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। इससे परेशान होकर अरविंद बाभूले और उनकी पत्नी अश्विनी बाभूले पिछले कई दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए मनसे के जिलाध्यक्ष नितिन वानखेडे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष नितिन वानखेडे, जिलाउपाध्यक्ष शैलेश गजभिये, शहराध्यक्ष नितिन खेडीकर, अभिषेक मडामे, अज्जू पटेल, सादिक शेख, कृष्णा बावनकुले, रवींद्र मानकर, अभिषेक बाभूले सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रशासन को चेतावनी
मनसे ने ज्ञापन में कहा है कि सड़क पर बनाई गई अवैध दीवार से स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, अनशन पर बैठे बाभूले दंपति की तबीयत लगातार बिगड़ रही है। यदि प्रशासन ने जल्द ध्यान नहीं दिया तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
यह लगातार प्रताड़ना का मामला…महिला के ऑनलाइन उत्पीड़न पर कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार
यह जबरन थोपने जैसा… वंदे मातरम पहले गाने के फैसले पर भड़का विपक्ष, सुधीर मुनगंटीवार का पलटवार
स्वच्छ शहर के लिए मनपा का एक्शन मोड, अमोल येडगे का छत्रपति संभाजीनगर मॉडल चर्चा में, वसूला 1 लाख का जुर्माना
मेयर रितु तावड़े के आदेश के बावजूद बोलते रहे नवनाथ बन, मुंबई मनपा की विशेष सभा में जमकर बवाल
मनसे जिलाध्यक्ष नितिन वानखेडे ने चेतावनी दी है कि संबंधित अवैध दीवार को तुरंत हटाकर रास्ता चालू किया जाए, अन्यथा मनसे अपने अंदाज में तीव्र आंदोलन करेगी। इस मामले में अब प्रशासन क्या कदम उठाता है और अनशन कर रहे दंपति को कब तक न्याय मिलता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।
