Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भंडारा में रेत तस्करों पर पुलिस का शिकंजा; कारधा, तुमसर और गोबरवाही में छापेमारी, 25 लाख का माल जब्त

Bhandara Crime News: भंडारा जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में 25 लाख रुपये का माल जब्त किया है। कारधा, तुमसर और गोबरवाही से 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े गए।

  • Author By Raghwendra Tiwari | published By रूपम सिंह |
Updated On: Apr 11, 2026 | 08:04 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara Illegal Sand Mining News: भंडारा जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ रखा है। पिछले 24 घंटों के दौरान कारधा, तुमसर और गोबरवाही पुलिस ने तीन अलगअलग स्थानों पर छापेमारी कर रेत से लदे चार ट्रैक्टरट्रॉली जब्त किए हैं।

इन कार्रवाइयों में कुल 25 लाख 4 हजार रुपये का माल जब्त किया गया है। पहली कार्रवाई कारधा थाना क्षेत्र के नेरोडी में हुई। 10 अप्रैल की तड़के करीब 320 बजे पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी दो संदिग्ध ट्रैक्टरों को रोका गया। जांच करने पर ट्रैक्टरों में बिना परमिट के अवैध रेत लदी पाई गई।

पुलिस ने नेरोडी निवासी ताराचंद धनराज टिचकुले 49 और सुरेवाड़ा निवासी हितेश बंडू जमजारे 22 को हिरासत में लिया है। मौके से दो ट्रैक्टर, दो ट्रॉली और 2 ब्रास रेत सहित कुल 12 लाख 12 हजार रुपये का माल जब्त किया गया। दूसरी कार्रवाई तुमसर पुलिस ने शारदा स्कूल के पास बजाज नगर क्षेत्र में की।

सम्बंधित ख़बरें

मुर्तिजापुर में बोरिंग के पानी को लेकर खूनी संघर्ष; लोहे की पाइप से सिर पर किया वार, तीन लोगों पर मामला दर्ज

गड़चिरोली: खाद की तस्करी रोकने के लिए सीमा पर विशेष नाकाबंदी; दोषियों पर दर्ज होगा फौजदारी मामला, ऑडिट शुरू

अमरावती में संत कंवरराम मार्केट में भीषण आग; दमकल विभाग की मुस्तैदी से बची 2 करोड़ की संपत्ति, बड़ा हादसा टला

भंडारा में अवैध गैस सिलेंडर गोदाम पर 23 दिन बाद FIR; एमआईडीसी क्षेत्र से 57 सिलेंडर जब्त, संचालक पर कसा शिकंजा

एक बिना नंबर वाले ट्रैक्टर को घेराबंदी कर पकड़ा। ट्रैक्टर चालक शैलेश राधेश्याम घटाने 35 बिना किसी पास या परमिट के अवैध रूप से रेत ले जा रहा था। पुलिस ने 5 लाख 80 हजार रुपये कीमत की ट्रैक्टरट्रॉली और 6 हजार रुपये की रेत, कुल 5 लाख 86 हजार रुपये का माल जब्त किया है।

रेत तस्करी के खिलाफ तीसरी कार्रवाई गोबरवाही थाना क्षेत्र में स्थानीय अपराध शाखा ने की। बावनथड़ी से बोनकट्टा रोड पर नदी पात्र के पास पुलिस उपनिरीक्षक प्रवीण पाटिल की टीम ने दबिश देकर एक ट्रैक्टरट्रॉली को पकड़ा। ट्रैक्टर चालक व मालिक विक्की जनार्दन शेंद्रे 23 अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहा था।

पुलिस ने 7 लाख रुपये का ट्रैक्टर और 6 हजार रुपये की रेत सहित कुल 7 लाख 6 हजार रुपये का माल बरामद किया है।

Bhandara illegal sand smuggling police raid seized tumsar kardha news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 11, 2026 | 06:26 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Crime
  • Illegal Sand Mining
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.