जवाहरनगर में टायर बदलते समय तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, 2 चालकों की मौत, 1 युवक गंभीर घायल
Bhandara Road Accident News: भंडारा में राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर टायर बदलते समय तेज रफ्तार ट्रक ने तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में दो ट्रक चालकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
Road Accident (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Jawaharnagar Police Case News: राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 पर ठाणा पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक का टायर बदल रहे तीन लोगों को पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो ट्रक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक 17 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
ट्रक क्रमांक सीजी07/सीए3400 माल लेकर नागपुर से रायपुर की ओर जा रहा था। ठाणा पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही ट्रक का आगे का दाहीना टायर अचानक फट गया। इसके बाद चालक केसोरी, तहसील कामठी, जिला नागपुर निवासी रणजीत दामोदर येरणे 31 ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया।
खड़े ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर
रणजीत अपने भांजे मानकापुर, नागपुर निवासी वेदांत प्रवीण धांडे 17 तथा सहायता के लिए रुके दूसरे ट्रक चालक मानकापुर, नागपुर निवासी सुनील गौर 35 के साथ मिलकर ट्रक का टायर बदल रहे थे। इसी दौरान नागपुर से रायपुर की ओर जा रहे ट्रक क्रमांक ओडी02/एएच3325 के चालक ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रणजीत येरणे और सुनील गौर की गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं वेदांत धांडे गंभीर रूप से घायल हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
मंत्री संजय शिरसाट का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार, कहा वे हमेशा सपनों की दुनिया में रहते हैं
तूफान और बारिश से अंदरसूल सहित कई गांव प्रभावित, भारी नुकसान के बीच देवलाणे में छत गिरने से 3 घायल
गांधी वार्ड में फिर टूटा दुकान का ताला, देव्हाड़ी गांव में बढ़ा चोरो का आतंक, ग्रामीणों में दहशत
अकोला में गोमाता राज्यमाता संवाद यात्रा बैठक, गोसेवा को मजबूत बनाने पर मंथन
ये भी पढ़े: Pune Metro Uber QR Ticket : पुणे मेट्रो का सफर हुआ डिजिटल, अब उबर ऐप से बुक होंगे QR टिकट
अस्पताल में उपचार जारी
घायल वेदांत को जगद्गुरु रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य महाराज सेवा समिति की एम्बुलेंस से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। इस मामले में जवाहरनगर पुलिस ने ट्रक चालक उमेदपुर, तहसील मंडल, जिला भीलवाड़ा, राजस्थान निवासी रामप्रसाद गोपाल जाट 40 के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर मृत्यु का कारण बनने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक प्रदीप चुटे कर रहे हैं।
