- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Freshwater Fish Export Growth Matsya Vyavasay Report 2026
भंडारा: मीठे पानी की मछलियों के निर्यात की तैयारी; 17,363 हेक्टेयर जलक्षेत्र और आधुनिक तकनीक से बढ़ा उत्पादन
भंडारा जिले में मीठे पानी की मछलियों का निर्यात बढ़ रहा है। 17,363 हेक्टेयर जलक्षेत्र में 138 सहकारी संस्थाएं सक्रिय हैं।

Bhandara Fish Market News: भंडारा तालाबों और जलाशयों के लिए प्रसिद्ध भंडारा जिले में मत्स्य व्यवसाय तेजी से विस्तार ले रहा है। यहां उत्पादित मीठे पानी की मछलियों की देश-विदेश के बाजारों में मांग बढ़ने से अब निर्यात की संभावनाएं भी मजबूत होती नजर आ रही हैं।
वर्ष 2025-26 में जिले में 451 लाख मत्स्य बीज का संचयन किया गया, जबकि फरवरी के अंत तक 8402 मीट्रिक टन मछली उत्पादन दर्ज किया गया है। जिले के करीब 17,363 हेक्टेयर जलक्षेत्र में मत्स्य उत्पादन हो रहा है, जिससे 138 मत्स्य सहकारी संस्थाओं के लगभग 11,500 सदस्यों को सीधा लाभ मिल रहा है।
मछुआरों की आय में बढ़ोतरी
नदियों, तालाबों और खेत तालाबों का प्रभावी उपयोग कर बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जा रहा है, जिससे मछुआरों की आय में वृद्धि हुई है। मत्स्य विभाग द्वारा तेजी से बढ़ने वाली प्रजातियों के संवर्धन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे उत्पादन के साथ गुणवत्ता में भी सुधार आया है।
सम्बंधित ख़बरें
केडीएमसी का 3,186 करोड़ का बजट पेश, सड़क, मेट्रो,अस्पताल व नागरी सुविधाओं पर फोकस, जारी होगा 200 कऱोड़ का बांड
महिला आयोग के अध्यक्ष पद से तुरंत इस्तीफा दें चाकणकर, CM फडणवीस ने दिया आदेश
वर्षा गायकवाड़ ने अमित शाह और फडणवीस से मांगा इस्तीफा, अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ पर सियासी हमला
वसई-विरार मनपा का रिवाइज्ड डीपी जल्द, नहीं हो पा रहा नियोजित विकास!
मत्स्य बीज उत्पादन में उपलब्धि
जिले में 19 सहकारी संस्थाओं ने 1350.5 लाख मत्स्य बीज का उत्पादन किया, जबकि शिवनीबांध स्थित शासकीय केंद्र में 375.5 लाख बीज तैयार किए गए। वर्ष 2023-24 में कुल 2729 लाख मत्स्य बीज उत्पादन दर्ज हुआ।
सरकारी सहायता से मिला सहारा
वर्ष 2024-25 में भारी बारिश और बाढ़ के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिए 2025-26 में 39.58 लाख रुपये की सहायता वितरित की गई। इसके अलावा 15 सहकारी संस्थाओं के 364 सदस्यों को 6335 किलो जाल और 54 नाव खरीदने की स्वीकृति दी गई है, जिसके लिए करीब 37 लाख रुपये का अनुदान प्रदान किया जा रहा है।
निर्यात की दिशा में बढ़ते कदम
विशेषज्ञों के अनुसार गिफ्ट तिलापिया जैसी उन्नत प्रजातियों के उत्पादन को बढ़ावा देकर अंतरराष्ट्रीय बाजार में भंडारा अपनी अलग पहचान बना सकता है। बेहतर गुणवत्ता और बढ़ते उत्पादन के कारण जिले की मछलियां निर्यात के लिए तैयार मानी जा रही हैं।
धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के तहत 2026-27 से 2028-29 तक 90% अनुदान वाली योजनाएं लागू की जाएंगी। इसमें बायोफ्लॉक, आरएएस, पिंजरा मत्स्यपालन और नाव निर्माण जैसे प्रकल्प शामिल हैं।
नागपुर बाजार में बढ़ी मांग
नजदीकी नागपुर के बाजारों में भी भंडारा की बड़ी मछलियों की मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे स्थानीय व्यापार को भी मजबूती मिल रही है।
कुल मिलाकर, जल संसाधनों के बेहतर उपयोग, सरकारी योजनाओं और आधुनिक तकनीकों के सहारे भंडारा का मत्स्य व्यवसाय आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते हुए अब निर्यात की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।
Bhandara freshwater fish export growth matsya vyavasay report 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
केडीएमसी का 3,186 करोड़ का बजट पेश, सड़क, मेट्रो,अस्पताल व नागरी सुविधाओं पर फोकस, जारी होगा 200 कऱोड़ का बांड
Mar 20, 2026 | 08:58 PMDhurandhar 2 की सक्सेस पर झूमे दानिश पंडोर, बोले- तीन फेस्टिवल्स के बीच लोग मना रहे ‘धुरंधर महोत्सव’
Mar 20, 2026 | 08:57 PMCBI के चक्रव्यूह में अनिल अंबानी, ₹2,929 करोड़ के फ्रॉड केस में लगातार दूसरे दिन पूछताछ; क्या मिलेगी राहत?
Mar 20, 2026 | 08:56 PM‘याद रखेगा अमेरिका…’, ट्रंप ने NATO को बताया ‘कागजी शेर’, सहयोगी देशों को जमकर लताड़े राष्ट्रपति
Mar 20, 2026 | 08:52 PMChaitra Navratri 2026: इस नवरात्रि माता के इन 9 पावन मंदिरों के करें दर्शन, अभी बना लें प्लान
Mar 20, 2026 | 08:51 PMमहिला आयोग के अध्यक्ष पद से तुरंत इस्तीफा दें चाकणकर, CM फडणवीस ने दिया आदेश
Mar 20, 2026 | 08:48 PMवर्षा गायकवाड़ ने अमित शाह और फडणवीस से मांगा इस्तीफा, अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ पर सियासी हमला
Mar 20, 2026 | 08:43 PMवीडियो गैलरी

‘आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया’; राम मंदिर में राम यंत्र स्थापना के मौके पर विपक्ष पर भड़के CM योगी
Mar 20, 2026 | 01:46 PM
गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, लगाया ‘एंटी इंडिया नैरेटिव’ फैलाने का आरोप
Mar 19, 2026 | 10:21 PM
‘मां मदरलैंड तो बापू इजरायल कैसे’, विदेश नीति और गिरते रुपये पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 19, 2026 | 09:37 PM
‘यह सब फिक्स्ड है’, शंकराचार्य ने खोला योगी-मौर्य के रिश्तों का राज, भाजपा की ‘नरम-गरम’ नीति पर उठाए सवाल
Mar 19, 2026 | 09:30 PM
क्या बिहार की सत्ता में होने वाला है बड़ा उलटफेर? सम्राट चौधरी और निशांत कुमार की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल- VIDEO
Mar 19, 2026 | 09:25 PM
‘हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ’, हैदराबाद के मुस्लिम उपदेशक ने CM योगी को दी चुनौती; सड़क पर नमाज पढ़ने पर अड़ा
Mar 18, 2026 | 10:05 PM











